फाइनल मैच के दौरान भद्दे कपड़े पहन मैदान में घुसी महिला, पॉर्न साइट को किया प्रमोट
नई दिल्ली: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2019 फाइनल मुकाबले में एक अजीबोगरीब नजारा तब देखने को मिला जब एक महिला उतने ही अजीबोगरीब कपड़े पहनकर पिच मैदान में घुसने की कोशिश करने लगी। यह मैच लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में हो रहा है। इस महिला ने काले रंग के अजीब से कपड़े पहने हुए थे। इससे पहले की यह महिला मैदान में घुस पाती उससे पहले ही मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों ने इसको पकड़ लिया। सुरक्षाकर्मी उस समय सीमा-रेखा के पास ही खड़े थे। उन्होंने इस महिला का पकड़कर मैदान से बाहर खदेड़ दिया।

लॉर्ड्स के मैदान में घुसी महिला-
यह घटना तब हुई जब न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी चल रही थी और उनका स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 45 रन था। दरअसल यह पता चला है कि यह महिला विटाली दोरोवेतस्की की मां हैं। दोरोवेतस्की वही व्यक्ति है जिसकी प्रेमिका पिछले महीने ही यूरोपीय चैम्पियंस लीग फाइनल मैच के दौरान इसी अंदाज में कपड़े हुए मैदान में घुस गई थी। यह मामला महिलाएं ना तो फुटबॉल फैन हैं और ना ही क्रिकेट फैन हैं बल्कि यह मामला एक पोर्न साइट से जुड़ा हुआ खेल है। विटाली नाम के इस व्यक्ति की पोर्न वेबसाइट्स है जिसका प्रचार बड़े मुकाबलों के दौरान उसकी प्रेमिका और अब मां कर रही हैं।

इससे पहले फुटबॉल मैच में भी हो चुका है यही काम
खास बात है कि ये महिलाएं जो फूहड़ अर्धनग्न कपड़े पहनकर आती हैं उस पर विटाली की पोर्न साइट का नाम भी लिखा होता है। इससे पहले लीवरपूल और टॉटेनहम हॉस्टपर के बीच हो रहे मैच में किंग्से वोलांस्की नामक मॉडल ने अपने प्रेमी विटाली दोरोवेतस्की की पॉर्न साइट को प्रोमोट करने के लिए यह कदम उठाया था तब भी साइट का नाम उनके स्विमसूट के पीछे लिखा हुआ था। इस घटना के बाद से ही किंग्से वोलांस्की के फॉलोअर एक रात में ही 2,30,000 से बढ़कर 10 लाख पार कर चुके थे।

मां और प्रेमिका से कराया जा रहा है पोर्न साइट का प्रमोशन
बताया गया था कि वोलांस्की के इस स्टंट की कीमत प्रायोजक के समय के अनुसार करीब 39.7 लाख डॉलर थी। यह सब कुछ पहले से योजना बनाकर किया गया था। महिला के प्रेमी दोरोवेतस्की का यूट्यूब चैनल भी है जिसके करीब एक करोड़ सब्सक्राइबर हैं। उनके पास करीब 72 लाख पाउंड की सम्पत्ति भी बताई जा रही है। जहां तक मैच की बात है तो इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड को जीत के लिए 242 रनों का लक्ष्य दिया है।
दिग्गज भारतीय क्रिकेटर ने जताई रोहित शर्मा को ODI की कमान सौंपने की इच्छा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
