लाइव कमेंट्री के दौरान डियो लगाती दिखीं ईशा गुहा, VIDEO हुआ वायरल
नई दिल्ली: विश्व कप के बाद इंग्लैंड में इस समय एशेज का सीजन छाया हुआ है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के लिए एशेज विश्व कप के बराबर ही मानी जाती है। यह क्रिकेट की सबसे पुरानी प्रतिद्वंदता का भी प्रतीक है। इंग्लैंड पुरुष टीम की एशेज सीरीज जहां अगस्त से शुरू हो रही है तो वहीं दोनों देशों के बीच वूमेंस एशेज 2019 जारी है। फिलहाल एशेज टेस्ट मैच इंग्लैंड के टॉन्टन में चल रहा है और इसके दूसरे दिन लंच के दौरान एक हास्यापस्द मामला देखने को मिला। क्रिकेट में लेडिज व्यवहार के चलते यह मामला और भी मजेदार बन गया है।

डियो छिड़कते हुए कैमरे में कैद हुईं गुहा
यह मामला इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और अब कॉमेंटेटर ईशा गुहा से जुड़ा हुआ है। ईशा गुहा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच जारी एशेज टेस्ट मैच के दौरान डियो लगाती हुई तब पकड़ी गई जब उनके सामने दो क्रिकेट कॉमेंटेटर मैच के बारे में कमेंट्री करते हुए अपनी ड्युटी में तल्लीन थे। गुहा बैग में से डियो की बोतल निकालते हुए आराम से छिड़क रही थीं। वे ठीक तभी कैमरे की नजरों में पकड़ी गई और यहीं से एक मजेदार वीडियो के सबके सामने आने की शुरुआत हो गई।
|
वायरल हुआ VIDEO-
दरअसल गुहा को डियो छिड़कते हुए यह बिल्कुल भी अंदाज नहीं था कि इस समय कैमरा कमेंट्री बॉक्स को ही कवर रहा है। गुहा को जैसे ही पता चला कि वे साइड में डियो छिड़कते हुए कैमरे में कैद हो गई हैं तो उनको काफी शर्मिंदगी महसूस हुई और वे तुरंत कैमरे से गायब हो गई। इसके बाद गुहा को जब यह वीडियो बाद में दिखाया गया तो अपनी प्रतिक्रिया देखकर उनकी भी हंसी छूट गई।
रोहित शर्मा को करना होगा इंतजार, तीनों फॉर्मेट के 'कप्तान' बने रहेंगे विराट

बतौर क्रिकेटर ईशा का करियर-
आपको बता दें कि गुहा का जन्म इंग्लैंड में बकिंघमशायर में हुआ था। उन्होंने अपना डेब्यू स्कॉटलैंड वूमेन के खिलाफ ODI मैच से साल 2001 में किया था। एक साल बाद, उन्होंने भारत के खिलाफ टॉन्टन में टेस्ट डेब्यू किया। चार साल बाद गुहा ने अपना टी-20 पदार्पण न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलकर किया था। उन्होंने अपने करियर में 8 टेस्ट, 83 ODI और 22 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर क्रमशः 29, 101 और 18 विकेट लिए। गुहा ने 9 मार्च 2012 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी। वे इंग्लैंड की वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टी-20 जीतने वाली टीमों का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
