पॉन्टिंग बने भज्‍जी का 300वां शिकार
नागपुर, 7 नवंबर: भारत स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह टेस्ट मैचों में 300 विकेट का आंकड़ा छु लिया है। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में रिकी पोंटिंग को बोल्ड करने के साथ ही हरभजन ने अपने 300 विकेट पूरे किये। इसके साथ हरभजन दुनिया के चुनिंदा गेंदबाजों की फेहरिस्त में शामिल हो गए।
बेंगलुरू में 25 मार्च 1998 को अपने टेस्ट करियर का आगाज करने वाले हरभजन टेस्ट मैचों में 300 विकेट लेने वाले 23 अन्य गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। इससे पहले भारत के दो अन्य खिलाड़ी-अनिल कुंबले (619) और कपिल देव (434) इस सूची में शामिल हुए थे।
सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने वालों की सूची में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन टॉप पर हैं। अब तक 756 विकेट लिए। दूसरे स्थान पर शेन वार्न हैं जिनके नाम 708 विकेट हैं। कुंबले इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
औसत से मामले में हरभजन 300 क्लब में शामिल सभी गेंदबाजों से पीछे हैं। उनका औसत 30.98 (नागपुर टेस्ट से पहले तक) रहा है जबकि बाकी सभी गेंदबाजों का औसत 30 से कम ही रहा है। सबसे अच्छा औसत वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज मैल्कम मार्शल का रहा है, जिन्होंने 20.94 के औसत से 81 मैचों में 376 विकेट लिए हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications