फातुल्लाह (बांग्लादेश)। पूरे दो साल तक टीम इंडिया से बाहर रहे भारत के ऑफ-स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने अपनी वापसी को पूरी तरह सही साबित कर दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ पूरी तरह से लय में दिखने वाले भज्जी ने एक नया कीर्तिमान बनाया है। भज्जी ने बांग्लादेश के खिलाफ 64 रन देकर कुल तीन विकेट हासिल किए जिसके बाद वो दुनिया के स्टार गेंदबाजों में एक रह चुके वसीम अकरम से आगे निकल गये।
हरभजन सिंह ने सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया है, इस लिस्ट में उनकी पोजिशन 9th है, हरभजन ने पाकिस्तान प्लेयर वसीम अकरम को पछाड़कर यह जगह हासिल की है। भज्जी ने 102 टेस्ट मैचों में 415वां विकेट लिए हैं तो अकरम के नाम 104 मैचों में 414 विकेट हैं।हरभजन अब कपिलदेव के 434 विकेट से केवल 20 कदम दूर हैं।
Pics: बेगम शनैरा संग रैंप पर कैटवॉक करते नजर आये वसीम अकरम
पूर्व दिग्गज लेग स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले भारत की ओर से सर्वाधिक टेस्ट विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम 619 विकेट हैं। बहुत पहले कपिल देव ने ही कहा था कि मेरा रिकार्ड आसानी से हरभजन सिंह तोड़ सकता है, बशर्ते कि वो क्रिकेट लगातार खेलता रहे।
गीता की कसम.. भज्जी की तरह बनना चाहती है बासरा