क्या आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड को डेट कर रहे हैं लोकेश राहुल, एक कमेंट से सबको हुआ 'शक'
नई दिल्ली: लोकेश राहुल इस समय भारतीय क्रिकेट टीम में सबसे योग्य बैचलर में से एक हैं। क्रिकेट के मैदान पर आकर्षक शॉट्स के अलावा अपनी फैशनेबल लाइफस्टाइल के कारण चर्चित राहुल पिछले कुछ समय से बॉलीवुड गॉसिप में भी छाया हुए हैं। इसका कारण यह है कि राहुल का नाम विश्व कप के दौरान आथिया शेट्टी के साथ खूब उछला था। लेकिन अभी इस खबर को ज्यादा दिन भी नहीं हुए कि राहुल के एक और लड़की के साथ लिंकअप के किस्से सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह लड़की और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की सुपरस्टार आलिया शेट्टी के बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर है।

आलिया की दोस्त के साथ जुड़ा राहुल का नाम-
चर्चाएं हैं कि दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन सार्वजनिक तौर पर इनमे से किसी ने भी इस अफेयर को स्वीकारा नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स यह भी बता रही हैं कि आकांक्षा विश्व कप के दौरान टीम इंडिया को चीयर करने के लिए इंग्लैंड जाने वाली थीं। हालांकि ऐसा नहीं हो सका लेकिन इसी बीच आकांक्षा ने राहुल के प्रदर्शन पर अपनी नजरें जमाए रखी। दिलचस्प बात तो यह है कि आकांक्षा ने राहुल की फोटो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है। इसी बीच आकांक्षा ने लोकेश राहुल की एक फोटो पर ऐसा कमेंट किया है जिसने काफी कुछ स्पष्ट कर दिया है।

एक कमेंट ने खोला राज-
दरअसल टीम इंडिया के विश्व कप से बाहर होने के बाद लोकेश राहुल ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमे वह काफी रिलेक्स अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस फोटो पर उन्होंने कैप्शन दिया है- 'यहां आ गई धूप।' यहां तक तो सब ठीक था लेकिन इस पोस्ट पर एक ऐसा कमेंट आया जिसने फैंस को अटकलें लगाने के लिए छोड़ दिया। आकांक्षा रंजन कपूर ने राहुल की इस पोस्ट पर लिखा है- 'LOVE' बता दें कि यह भी पता चला है राहुल विश्व कप में भाग लेने से पहले मई 2019 में आकांक्षा के साथ माउंट मैरी भी घूमने गए थे। कई लोगों का यह भी मानना है कि आकांक्षा को राहुल के अति व्यस्त शेड्युल में भी काफी समय साथ बिताने के लिए मिल जाता है।
विश्व कप जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन ने संन्यास को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

इससे पहले आथिया के साथ भी जुड़ चुका है नाम-
आपको बता दें कि राहुल का नाम इससे पहले गॉसिप के गलियारों में खबर आई थी कि केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी के बीच इश्क के चर्चे फैल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार आथिया और राहुल इस साल फरवरी से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बॉलीवुड लाइफ' को विश्वस्त सूत्र ने यह बताया है कि राहुल और आथिया पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के साथ हैं। उसने कहा, 'इन दोनों ने इस साल फरवरी से एक दूसरे को डेट करना शुरू किया है। और इनके बीच मामला सीरियस है।' हालांकि इस बात का खंडन राहुल और आथिया दोनों की ओर से किया गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
