Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC ने पूछा क्या सचिन तेंदुलकर हैं सबसे महान बल्लेबाज तो भड़क गए यूजर्स

नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड और ऑस्ट्रेलिया की पूर्व तेज गेंदबाज कैथरीन फिट्जपैट्रिक के साथ आईसीसी के हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। सचिन ने अपने क्रिकेट करियर दाैरान जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उन्हें देख किसी को यह स्पष्ट करके बताने की जरूरत नहीं कि वो कितने महान हैं, लेकिन आईसीसी ने जब सचिन को लेकर कुछ ऐसा सवाल पूछा तो यूजर्स भड़क उठे।

आईसीसी की तरफ से ट्वीट किया गया, 'लिटिल मास्टर हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले नए इंसान हैं! क्या वो सर्वकालिक महानतम क्रिकेटर हैं?' फिर क्या था, ट्विटर पर फैन्स ने इस पर जवाब देना शुरू कर दिया। ज्यादातर लोगों ने इस सवाल को ही बेतुका बताते हुए लिखा कि ये भी कोई पूछने वाली बात है।

46 साल के सचिन यह सम्मान पाने वाले छठे भारतीय हैं। उनसे पहले 2018 में राहुल द्रविड़ को ये सम्मान मिला था। 2015 में अनिल कुंबले को यह सम्मान मिला था। बिशन सिंह बेदी और सुनील गावस्कर को 2009 में शुरुआती 'आइसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया था। कपिल देव को 2010 में इस सम्मान से नवाजा गया।

बल्लेबाजी का शायद ही ऐसा कोई रिकॉर्ड हो, जो सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज ना हो। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी, सबसे ज्यादा रन तेंदुलकर के खाते में ही हैं। तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैचों में 53.78 की औसत से 15921 रन बनाए हैं, जिसमें उनके 51 सेंचुरी शामिल हैं। साथ ही सचिन ने 463 वनडे इंटरनेशनल में 44.83 की औसत से 18426 रन बनाए, जिसमें उनके 49 सेंचुरी शामिल हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 सेंचुरी वाले तेंदुलकर दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं।

कुछ इस तरह के आए जवाब-

Story first published: Saturday, July 20, 2019, 18:40 [IST]
Other articles published on Jul 20, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+