Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भज्जी-गीता का रोका पक्का, लंदन में होगी सगाई!

अपनी खराब फार्म के चलते टीम इंडिया से बाहर चल रहे अपनी निजी जिंदगी की नयी पारी शुरू करने के पक्ष में दिखायी दे रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक भज्जी अपनी प्रेमिका गीता बासरा के साथ बहुत जल्द घर बसाने जा रहे हैं। दोनों की सगाई और रोका का कार्यक्रम तय हो गया है। उम्मीद है कि अगले साल की शुरूआत में भज्जी और गीता का रोका हो जायेगा।

खबर यह भी है कि यह सारे कार्यक्रम लंदन में होंगे क्योंकि गीता की आधी फैमिली लंदन में रहती है। आजकल मैदान की जगह रियलिटी शो में नजर आने वाले भज्जी के करीबी लोगों का कहना है कि वो रोका के 6 महीने के बाद सात फेरे ले लेंगे। भज्जी का तो पूरा परिवार पंजाब में रहता है लेकिन भज्जी के रोके के लिए उनका परिवार भी लंदन जायेगा क्योंकि रस्म के मुताबिक लड़के पक्ष के लोग ही रोका के लिए लड़की के यहां जाते हैं। फिलहाल शादी लंदन में नहीं होगी वो पंजाब में होगी।

फिलहाल यह करीबी सूत्रों के हिसाब से खबर है। भज्जी या गीता किसी ने भी इस बात की औपचारिक घोषणा नही की है। वैसे भी भज्जी का यह फैसला ठीक समय लिया लगता है। क्योंकि टीम इंडिया ने तो इस समय उनका साथ छोड़ दिया कहीं गीता भी उन्हें छोड़कर आगे ना बढ़ जाये। शायद इसलिए भज्जी ने रोका करने की सोची।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+