2053 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसी होगी 'बूढ़ी टीम इंडिया, तस्वीरें हो रही हैं वायरल
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर फिल्म स्टार्स और क्रिकेटर्स के बूढ़े लुक के फोटो बहुत ही तेजी के साथ ट्रेंडिंग कर रहे हैं। यह फोटो फेसएप नाम के एक एप्लिकेशन की सहायता से इतनी सफाई के साथ एडिट किए जा रहें हैं कि वास्तव में सच्चे लगते हैं। आजकल टीम इंडिया के चर्चित खिलाड़ियों के ओल्ड फोटो वायरल हो रहे हैं। इसमें टीम के कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा समेत कई प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं। बता दें कि केवल भारतीय ही नहीं बल्कि कई विदेशी खिलाड़ियों के भी इस तरह के फोटो वायरल हो रहे हैं।

कोहली और धोनी का 2053 लुक!
भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो इस लिस्ट में आप कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार के फोटो देख सकते हैं। इन फोटो में ये सभी दिग्गज क्रिकेटर्स ऐसे लग रहे हैं जैसे वास्तव में ये बूढ़े हो चुके हैं। यह फेसएप आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी के एल्गोरिद्म पर काम करती है।

2053 की टीम इंडिया के अन्य सदस्य-
मजेदार बात यह है कि ये सभी फोटो आईसीसी ने विश्व कप से पहले जारी किए थे लेकिन किसने सोचा था कि उनको सोशल मीडिया पर इस तरह का अंदाज दे दिया जाएगा। अपने ओल्ड लुक पर अभी किसी भारतीय क्रिकेटर की प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन फैंस इसको खासा पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने तो इसको साल 2053 की टीम इंडिया भी करार दिया है।
विंडीज दौर के लिए 19 जुलाई को चुनी जाएगी टीम इंडिया, किसे मिल सकती है जगह

फिलहाल कैरेबियाई दौरे की तैयारी में हैं खिलाड़ी-
बता दें कि भारत का विश्व कप क्रिकेट अभियान हाल ही में समाप्त हुआ है। टीम ने लीग चरण में शानदार खेल दिखाया था लेकिन वह सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों हारकर बाहर हो गई। अब टीम इंडिया का अगला अभियान वेस्टइंडीज का होगा। यह दौरा 3 अगस्त से शुरू हो रहा है। कैरेबियाई धरती पर भारत तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगा। इस दौरे के लिए टीम चुने जाने में कई तरह की बातें सामने आ रही है।
|
धोनी पर संशय बरकरार-
पहले माना जा रहा था कि इस दौरे के लिए कोहली समेत टीम के मुख्य खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा। अब जब टीम विश्व कप के सेमीफाइनल से बाहर हो गई तो खबरें आई कि बोर्ड अपनी पूरी टीम वेस्टइंडीज भेजेगा। केवल जसप्रीत बुमराह जैसे कुछ खिलाड़ियों को ही आराम दिया जा सकता है। वहीं, यह मुद्दा भी गर्माया हुआ है कि धोनी का चयन होगा या नहीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
