प्रो कबड्डी लीग 2019: 7वें सीजन के पहले मुकाबले में तेलुगु टाइटंस और यू मुंबा के बीच मुकाबला
नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग के 7वें सीजन (PKL 2019) का आगाज शनिवार को होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच शनिवार शाम तेलुगू टाइटंस और यू मुंबा के बीच होगा। यह मुकाबला हैदराबाद के गचीबोवली इंडोर स्टेडियम में होगा। टाइटंस ने इस सीजन के लिए बड़े बदलाव किए हैं और लीग इतिहास में पहली बार राहुल चौधरी उनके लिए खेलते हुए नजर नही आएंगे। तेलुगू टाइटंस की टीम को सिद्धार्थ देसाई से काफी उम्मीदें रहने वाली हैं। देसाई ने पिछले सीजन ही अपना प्रो कबड्डी लीग डेब्यू किया था और इस सीजन वह सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे।
उन्हें 1 करोड़ 45 लाख की कीमत में टाइटंस ने खरीदा है। पिछले सीजन में 200 से ज्यादा रेड प्वाइंट हासिल करने वाले सिद्धार्थ यदि अपने उसी प्रदर्शन को दोहराते हैं तो फिर टाइटंस का भाग्य बदल सकता है। उनके खातिर टाइटंस ने लीग के पोस्टर ब्वॉय राहुल चौधरी को लगातार छह सीजन के बाद रिलीज कर दिया था।
वहीं, यू मुंबा की मजबूती ईरानी डिफेंडर फजल अत्राचली इस सीजन में कप्तान की भूमिका निभाएंगे और वह टीम के सबसे बड़े स्टार खिलाड़ी भी होंगे। अत्राचली के पास लीग का काफी ज्यादा अनुभव है और उनकी निडर डिफेंडिंग मुंबा के लिए काफी अहम होगी। इसके अलावा मुंबा में आने वाले संदीप नरवाल से टीम को काफी उम्मीदें होंगी। संदीप काफी अनुभवी ऑलराउंडर हैं और उनसे रेडिंग और डिफेंडिंग दोनों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदें होंगी।
यू मुंबा की टीम में इसके अलावा डिफेंडर सुरेंदर सिंह और यांग चांग को, भी महत्वपूर्ण रोल में होंगे। इसके अलावा रेडिंग विभाग में रोहित बालियान और डांग जियोन ली पर नजरें होंगी। दोनों ही टीमों की नजरें इस मैच में जीत के साथ लीग का उद्घाटन करने पर होंगी और दर्शको को इस मैच में कड़ी टक्कर की उम्मीद रहेगी। यह मैच साढ़े सात बजे से शुरू होगा। इसको आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर और ऑनलाइन हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
