Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे धोनी, 2 महीने की 'छुट्टी' में करेंगे ये काम

नई दिल्ली। अब पूरी तरह से साफ हो गया है कि महेंद्र सिंह धोनी आगामी विंडीज दाैरे का हिस्सा नहीं बनेंगे। सूत्रों के अनुसार धोनी ने बीसीसीआई को पहले ही इसकी जानकारी दे दी थी कि वो आगामी 2 महीनों के लिए टीम में शामिल नहीं होंगे। वो अब 2 महीने तक क्रिकेट से दूर रहकर भारतीय आर्मी में सेवा देंगे। वह अपनी पैरामिलिटरी रेजीमेंट को सर्व करेंगे। धोनी को 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल का रैंक दिया गया था। उनका आर्मी प्रेम किसी से छिपा नहीं है। धोनी ने एक इंटरव्‍यू में कहा था कि वह बचपन से ही फौजी बनना चाहते थे।

अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ''धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए खुद को अनुपलब्ध बताया क्योंकि वह अगले दो महीने अपने अर्धसैनिक रेजिमेंट के साथ बिताएंगे।''हालांकि यह स्पष्ट किया कि धोनी अभी क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा, ''हम तीन चीजें कहना चाहते हैं। वह अभी क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं। वह अपने अर्धसैनिक रेजिमेंट की सेवा के लिए दो महीने का विश्राम ले रहे हैं, जो उन्होंने बहुत पहले तय किया था। हमने कप्तान विराट कोहली और चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद को उनके फैसले से अवगत करा दिया है।''

बता दें कि विंडीज दाैरे पर भारत को 3 वनडे, 2 टेस्ट व 3 ही टी20 मैच खेलने है। इस दाैरे पर धोनी की गैरमाैजूदगी में रिषभ पंत को माैके दिए जा सकते हैं। विश्व कप 2019 में धोनी अपने प्रदर्शन को लेकर लगातार आलोचकों के निशाने पर रहे। आठ मैचों में उन्होंने 273 रन बनाए, जो किसी भी भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाजों द्वारा सबसे अधिक है। हार्दिक पंड्या (226) और ऋषभ पंत (116) इस सूची में उनसे पीछे हैं।

Story first published: Saturday, July 20, 2019, 16:08 [IST]
Other articles published on Jul 20, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+