For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हरभजन ने शेयर किया धोनी का पुराना वीडियो, सबको दी ये बड़ी चेतावनी

टर्बनेटर हरभजन सिंह भले ही भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी नहीं कर पाए लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए अभी भी फैंस के दिलों में बसे हुए हैं। एक दाैर ऐसा भी था जब पंजाब के इस शेर के आगे दुनिया के बड़े-बड़े..

नई दिल्ली। टर्बनेटर हरभजन सिंह भले ही भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी नहीं कर पाए लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए अभी भी फैंस के दिलों में बसे हुए हैं। एक दाैर ऐसा भी था जब पंजाब के इस शेर के आगे दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाज घुटने टेकते हुए नजर आते थे। साल 10 फरवरी 2008 को उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रैड हैडिन का शिकार किया था जिसका वीडियो उन्होंने अब शेयर करते हुए विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की और सबको एक बड़ी चेतावनी भी दी।

दरअसल, मेलबर्न में उस मैच के दाैरान भज्जी को धोनी के कारण ही हैडिन का विकेट मिला था। धोनी ने विकेट के पीछे हैडिन को चीते जैसी फुर्ती दिखाकर स्टंप आउट कर दिया था। हैडिन की स्टंपिंग ने सबके होश उड़ा दिए थे। धोनी ने इतनी तेजी से स्टंपिंग की थी कि हर कोई देखता ही रह गया था। भज्जी ने हैडिन के विकेट गिरने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'जब विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी खड़े हों, तो पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए। स्टंप के पीछे सबसे तेज हाथ वाले हैं धौनी। स्टंपिंग के मामले में वो बेस्ट हैं।' इस मैच को भारत ने पांच विकेट से जीत लिया था। तब ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.1 ओवर में 159 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। हैडिन ने 31 गेंद पर पांच रनों की पारी खेली थी।

धोनी दुनिया के सबसे खतरनाकर विकेटकीपर माने जाते हैं। उनकी रफ्तार के आगे कोई भी खिलाड़ी नहीं टिक पाता। अगर कोई बल्लेबाड क्रीज छोड़कर खेलने का प्रयास करे और गेंद बल्ले से मिस हो जाए तो फिर उसका पवेलियन लाैटना तय है। क्योंकि धोनी पलक झपकते ही गेंद को हाथों में थमाकर गिल्लियां बिखेर देते हैं। भारत को अब आस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज का तीसरा मैच 8 मार्च को रांची में खेला जाना है। भारत सीरीज में 2-0 से आगे है। ऐसे में इससे पहले भज्जी ने धोनी की यह वीडियो वायरल कर फिर से सभी बल्लेबाजों को उनके सामने आगे बढ़कर ना खेलने की चेतावनी दी है। बता दें कि भज्जी अब कमेंटेटर के रूप में भूमिका निभाते दिखाई देते हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2016 में हुए एशिया कप दाैरान 3 मार्च को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ टी20 मैच के रूप में खेला था।

Story first published: Thursday, March 7, 2019, 14:32 [IST]
Other articles published on Mar 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+