ICC ने दिया हरभजन सिंह को बड़ा सम्मान, चैंपियंस ट्रॉफी का बनाया ब्रांड एंबेसडर
नई दिल्ली। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को आईसीसी ने बड़े सम्मान से नवाजा है, उसने उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। भज्जी 18 जून से इंग्लैंड में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के 8 ब्रांड एंबेसडर में से एक हैं।
हरभजन के अलावा ये सम्मान पाने वाले खिलाड़ी हैं पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी, बांग्लादेश के हबीबुल बशर, इंग्लैंड के इयान बेल, न्यूजीलैंड के शेन बॉन्ड, ऑस्ट्रेलिया के माइक हसी, श्रीलंका के कुमार संगकारा और साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ।

सचमुच गर्व की चीज
आईसीसी द्वारा जारी बयान में हरभजन ने कहा कि वैश्विक टूर्नामेंट का एंबेसडर नियुक्त किया जाना सचमुच गर्व की चीज है, मुझे पूरा भरोसा है कि गत चैम्पियन टीम इंडिया इसमें नई उंचाईयां हासिल करेगी।

टर्बिनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट का बहुत बड़ा नाम हरभजन सिंह का जन्म पंजाब के जालंधर शहर में हुआ था। भज्जी और टर्बिनेटर के नाम से मशहूर हरभजन मुंबई इंडियंस टीम के कैप्टन भी रह चुके हैं। अपनी छनछनाती गेंदों से दुश्मनों को चारों खाने चित्त करने वाले इस क्रिकेटर ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 1998 में की थी।

103 टेस्ट मैच खेलकर 417 विकेट
अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में हरभजन सिंह ने अबतक 103 टेस्ट मैच खेलकर 417 विकेट चटका चुके हैं। और साथ ही वनडे क्रिकेट में भी इस जादूई स्पिन गेंदबाज का करिश्मा देखने को मिला है। वनडे में हरभजन सिंह ने अबतक 236 मैच खेलकर 269 विकेट अपने खाते में बटोर चुके हैं।

'दूसरा' विशेषज्ञ
एक ऑफ स्पिनर के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले हरभजन सिंह दुनिया के तीसरे और इंडिया के पहले गेदबाज हैं तो वहीं वनडे में हरभजन सिंह भारत के तरफ से पांचवें ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लिए हैं। टेस्ट क्रिकेट में हरभजन सिंह वर्ल्ड क्रिकेट के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए 2 शतक जमाए हैं। इन्हें 'दूसरा' विशेषज्ञ कहा जाता है।

IPL 2017: ये हैं क्रिकेटर्स की हॉट प्रेमिकाएं और पत्नियां...सच में गजब हैं...
भारत में क्रिकेट एक खेल नहीं बल्कि धर्म है, इसलिए यहां के क्रिकेट खिलाड़ी केवल एक प्लेयर नहीं बल्कि उन्हें लोग सेलिब्रेटी की तरह से ट्रीट करते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications