For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : जब हरभजन से हो गई श्रीलंका की लड़की सेट, पत्नी के सामने बोल गए ऐसा

Harbhajan Singh reveals about his Ex Girlfriend in front of wife Geeta Basra | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। कभी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अद्भुत खेल दिखाने वाले हरभजन सिंह अब लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। ये स्पिन गेंदबाज भले ही टीम से बाहर हो लेकिन उनका जो योगदान रहा है वो काबिलेतारीफ रहा है। मैदान के बाहर रहकर भी हरभजन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। अब वो कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के कार्यक्रम में नजर आए हैं। खास बात ये है कि उनके साथ उनकी पत्नी गीता बसरा भी नजर आईं। इस दाैरान कपिल से बातें करते हरभजन ने अपनी पत्नी के सामने ही श्रीलंका की एक लड़की से हुई फ्रेंडशिप के बारे में जिक्र किया।

पहले बताया अगरकर से जुड़ा किस्सा

पहले बताया अगरकर से जुड़ा किस्सा

हर कोई जानता है कि हरभजन का शुरूआती समय इंग्लिश बोलने में दिक्कत थी। उन्होंने फिर कैसे इंग्लिश सीखी, इसका खुलासा किया। हरभजन ने तो पहले बताया, मेरी इंग्लिश अंडर-19 के दिनों से ही खराब थी। एक दौरे पर अजीत अगरकर मेरा रूममेट था। वह जो खाने का ऑर्डर देते थे वही सुनकर मैं भी ऑर्डर देता था। वो ऑर्डर देते हुए कभी कैन यू बोलता तो कभी कुड यू, इससे मैं थोड़ा कन्फ्यूज हो गया। मुझे पता नहीं था इनका मतलब अगल होता है। एक बार जब वह कमरे में नहीं था, तो मैंने होटल में फोन कर कैन यू कूड यू बोल दिया। मैं भूल गया कि बोलना क्या है।'

श्रीलंका की गर्लफ्रेंड से सीखी इंग्लिश इ

इसके बाद हरभजन ने जो खुलासा किया उसपर कपिल ने चुटकी लेते हुए गीता को कहा कि बोलने दो बंदा इमानदार है। हरभजन ने कहा, 'गलती से मेरे साथ श्रीलंका की एक लड़की सेट हो गई थी। जिस तरह वह बोलती थी, उसे सुन-सुनकर मैं भी सिखता था। उसने एक तरह से मेरी अंग्रेजी खोल दी। उससे मिलने के बाद ही मैं इंग्लिश के गुड मॉर्निंग, हाउ आर यू, फाइन जैसे शब्द बोलने लगा।'

गीता से हुई लड़ाई तो मिला ये रिएक्शन

इसके अलावा हरभजन ने वो किस्सा भी बताया जब उनकी गीता से लड़ाई हो गई। उन्होंने कहा, "एक बार मेरी और इनकी लड़ाई हो गई तो इन्होंने अपने घर पर फोन कर दिया। इन्होंने अपनी मम्मी से फोन कर कहा कि मेरा हरभजन से बहुत गंदे वाला झगड़ा हो गया है, इसलिए मैं तीन महीने के लिए आपके घर आ रही हूं। इस पर गीता की मम्मी ने अपनी बेटी से कहा कि तू वहीं रुक, जिसने गलती की है सजा उसी को मिलेगी। तू वहीं रुक, मैं छह महीने के लिए वहां आ रही हूं।" द कपिल शर्मा शो के इस वीडियो पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

Story first published: Saturday, November 2, 2019, 11:36 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+