For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस महीने हर हाल में बास...रा...है भज्जी का घर!

मुम्बई। लगता है मैदान के अंदर अपने जादूई गेंदबाजी से लोगों का विकेट गिराने वाले गुगली गेंदबाज हरभजन सिंह का बैचलर विकेट इस महीने गिर जायेगा और वो और अपनी लंबे अरसे से प्रेमिका गीता बासरा के संग सात फेरे ले सकते हैं। खबर है कि दोनों इस महीने के मध्य में शादी कर सकते हैं। हालांकि हरभजन और गीता दोनों के परिवार वाले इस मामले मे चुप्पी साधे हुए हैं।

गौरतलब है कि भज्जी और गीता बासरा की प्रेम कहानी समय-समय पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती है लेकिन दोनों में से किसी ने भी कभी इस विषय पर खुलकर नहीं बोला और ना ही सबके सामने इस रिश्ते को स्वीकारा।

Pictures: भज्जी की आयटम गीता बनीं गाजियाबाद की रानी

मालूम हो कि हरभजन इन दिनों केवल घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में ही खेल रहे हैं। भारत की ओर से सबसे पहले टेस्ट हैट्रिक लगाने वाले भज्जी 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के भी सदस्य हैं लेकिन अपनी खराब फार्म के चलते इस समय यह टीम इंडिया से काफी दूर टीवी पर क्रिकेट एक्सपर्ट की भूमिका निभा रहे हैं।

दोनों लंबे समय से लव-रिलेशन में हैं!

कभी भज्जी के लिए लकी और कभी अनलकी कही जाने वाली गीता बासरा को आप.. द ट्रेन.. जैसी फिल्मों में देख चुके हैं खबर है कि हरभजन ने पंजाबी फिल्मों में गीता को लांच करने के लिए फिल्मों में पैसे भी लगाये हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+