For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हरभजन ने पूछा किसे डेट करोगे, गांगुली बोले- मुझे चश्मे वाली पसंद है

Harbhajan Singh Shares Gender-Swap Photos of Sachin & other Former Indian Cricketers |वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लड़कियों की क्रिकेट टीम की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। यहां तक कि रोहित शर्मा भी इस तस्वीर को शेयर कर चुके हैं। दरअसल, तस्वीर में भारतीय टीम के खिलाड़ियों को फेसएप के जरिए लड़की बना दिया है। फोटो में दिखाया जा रहा है कि अगर कोई क्रिकेटर लड़की होता तो उसकी लुक कैसी दिखती। अब फेसएप के जरिए भारत के पूर्व खिलाड़ियों की तस्वीर शेयर की जा रही है जिसपर फैंस के भी मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं।

हरभजन ने पूछा मजेदार सवाल

हरभजन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पूर्व खिलाड़ियों की तस्वीर शेयर की जिसमें उनकी लुक को लड़कियों में बदला हुआ दिखाया गया है। उन्होंने यह तस्वीर शेयर कर पूर्व खिलाड़ियों के एक मजेदार सवाल पूछा। हरभजन ने कहा कि आप किसके साथ डेट पर जाना चाहोगे। उनके इस सवाल पर माैजूदा समय बने बीसीसीआई अध्यक्ष साैरव गांगुली ने मजेदार जवाब दिया। गांगुली ने भज्जी के सवाल पर अपनी राय दी और लिखा, ''मुझे वह लड़की पसंद है जो तस्वीर के बीच में आकर्षक चश्मा लगाए हुए।''

धवन ने भी किया कमेंट

बता दें कि जो चश्मे वाली लड़की की फोटो है वो गांगुली की ही फोटो है। भज्जी के द्वारा तस्वीर पर शिखर धवन ने भी कमेंट किए हैं और लिखा, पाजी आप को श्रीदेवी जी लग रहे हो। गाैरतलब है कि युवराज सिंह ने भी ऐसी ही एक तस्वीर शेयर की जिसपर क्रिकेटरों के मजेदार रिएक्शन देखने को मिले थे।

पहले युवराज ने किया था सवाल

पहले युवराज ने किया था सवाल

बता दें कि इससे पहले युवराज सिंह ने 14 खिलाड़ियों की लड़की के रूप में तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन, केएल राहुल, धोनी, जडेजा, पांड्या, रहाणे, भुवी, कुलदीप, चहल, अश्विन, शमी और बुमराह हैं। पाकिस्तानी टीम के 3 खिलाड़ियों को कोरोना होने से रमीज रजा हैरान, प्रतिक्रिया में कही ये बात इन सभी खिलाड़ियों के लड़की वर्जन को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए युवराज ने कहा है कि आप लोग बताएं, किसको अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर चुनेंगे? मैं अपना जवाब कल दूंगा। ऐसे में सभी ने बुमराह को गर्लफ्रेंड के ताैर पर चुना।

Story first published: Wednesday, June 24, 2020, 10:51 [IST]
Other articles published on Jun 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+