For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप 2019: हरभजन ने बताया पंत, कार्तिक और राहुल के बीच का 'किस्मत कनेक्शन'

नई दिल्ली। विश्व कप के तहत ऋषभ पंत एक ऐसा नाम हैं जिनको लेकर अनेक लोगों की राय भिन्न-भिन्न जरूर हो सकती है लेकिन इस खिलाड़ी को विश्व कप के बड़े संभावनाशील नामों में शामिल किया जाता है और इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता। भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का भी मानना है कि अगर ऋषभ पंत को विश्व कप के लिए चुना जाता है तो उनको कोई ताज्जुब नहीं होगा।

पंत के पास जगह पक्की करने का सुनहरा मौका-

पंत के पास जगह पक्की करने का सुनहरा मौका-

हरभजन ने यह बात पंत को बतौर रिजर्व ओपनर लेने के तौर पर कही है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सीरीज में टीम से बाहर किए गए पंत के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में दमदार प्रदर्शन करके विश्वकप के लिए टीम में अपनी जगह पक्का करने का सुनहरा अवसर होगा। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि पंत को रिजर्व ओपनर के तौर पर ही जगह दी जाए क्योंकि वे मध्यक्रम के लिए भी उपयोगी बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। दिनेश कार्तिक को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका नहीं दिया गया है। ऐसे में पंत का मध्यक्रम पर दावा और भी मजबूत हो जाता है।

कार्तिक की वापसी हो सकती है बशर्ते..

कार्तिक की वापसी हो सकती है बशर्ते..

हालांकि हरभजन को लगता है कि अगर केएल राहुल मिले हुए मौकों को भुनाने में नाकामयाब रहते हैं तो पंत रिजर्व ओपनर के तौर पर आजमाए जाने चाहिए जबकि दिनेश कार्तिक की मध्यक्रम में वापसी होनी चाहिए। हरभजन ने कहा, 'ये पंत के लिए विश्व कप टीम में जगह पक्की करने के लिए बेहतरीन मौका है। अगर राहुल यहां नाकाम रहते हैं तो पंत को रिजर्व ओपनर के तौर पर मौका मिल सकता है और दिनेश कार्तिक की भी टीम में वापसी हो सकती है।'

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: नागालैंड को रौंदकर आंध्र प्रदेश ने दर्ज की टी-20 में ऐतिहासिक जीत

भारत 4-1 से जीत जाएगा सीरीज-

भारत 4-1 से जीत जाएगा सीरीज-

इसके साथ ही हरभजन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का परिणाम भी बताया क्या होने जा रहा है। भज्जी के अनुसार टीम इंडिया कंगारूओं को 4-1 से मात देगी। हरभजन ने कहा, 'भारत की वर्तमान फार्म को देखते हुए मुझे नहीं लगता कोई टीम उनको हराने की स्थिति में है। अगर भारत यहां अपना 60 प्रतिशत भी देता है तब भी वह सीरीज को 4-1 से जीत जाएगा। बुमराह की वापसी टीम के लिए बड़ा फायदा है।' बता दें कि भारत को 24 फरवरी से कंगारूओं के साथ दो मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच खेलना है। इसके बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज भी दोनों टीमें आपस में खेलेंगी।

Story first published: Saturday, February 23, 2019, 12:52 [IST]
Other articles published on Feb 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+