For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंडिगो की फ्लाइट से हरभजन सिंह का बैट हुआ चोरी, अब लगा रहे मदद के लिये गुहार

नई दिल्ली। भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर और टर्बनेटर के नाम से मशहूर गेंदबाज हरभजन सिंह विमान कंपनी इंडिगो से काफी नाराज हो गये हैं। दरअसल यात्रा के दौरान हरभजन सिंह का बैट उनके सामान के बीच से चोरी हो गया है। इस घटना को लेकर उन्होंने विमान कंपनी से कई बार बात की लेकिन जब कोई एक्शन नहीं लिया गया तो मदद की गुहार लगाते हुए उन्होंने पूरी घटना का जिक्र अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। हरभजन सिंह ने इस घटना को सार्वजनिक करते हुए इंडिगो कंपनी से कार्रवाई करने का मांग की है और साफ-साफ इसे चोरी बताते हुए दोषियों के खिलाफ एक्शन की मांग की है।

और पढ़ें: IND vs AUS, WC Final: 5 गलतियां जिसकी वजह से अधूरा रह गया भारत का विश्व चैम्पियन बनने का सपना

हालांकि बैट गुम होने के 48 घंटे बीत जाने के बावजूद हरभजन सिंह के बैट को कुछ भी पता नहीं चल सका है। नाराज हरभजन सिंह ने इसको लेकर इंडिगो को एक के बाद एक लगातार 3 ट्वीट किये हैं और इस घटना को लेकर एक्शन की मांग की है।

और पढ़ें: Road Safety World Series: मैदान पर लौट रही है दिग्गजों की टोली, जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव

हरभजन ने पहले ट्वीट में बताया क्या है माजरा

हरभजन ने पहले ट्वीट में बताया क्या है माजरा

हरभजन सिंह ने विमान कंपनी इंडिगो को ट्वीट करते हुए अपने पहले ट्वीट में इस पूरी घटना का जिक्र किया है कि कैसे कोयम्बटूर जाने के दौरान उनके बैग का सामान गायब है।

उन्होंने लिखा, 'कल मैंने मुंबई से कोयम्बटूर के लिए इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट नंबर 6E 6313 में यात्रा की और मैंने पाया कि मेरे किट बैग से एक बैट गायब है!! मैं चाहता हूं कि इसके खिलाफ ऐक्शन लेकर अपराधी को ढूंढा जाए। किसी के सामान में जाकर उससे कुछ सामान उठाना चोरी है... प्लीज मदद करें।'

क्या 1200 रुपये के चलते भज्जी का बैट हुआ चोरी

क्या 1200 रुपये के चलते भज्जी का बैट हुआ चोरी

हरभजन सिंह ने आगे बताया कि एयरलाइन्स को एक्स्ट्रा बैगेज का चार्ज देने के बावजूद उसने हरभजन सिंह से अतिरिक्त शुल्क की मांग की जिसे उनकी टीम ने देने से मना कर दिया।

उन्होंने कहा,' एयरलाइन्स कंपनी ने मुझसे अतिरिक्त भार ले जाने का शुल्क मांगा जबकि हमने यह विकल्प अपनी टिकट के दौरान ही लिया था जिसके अनुसार हम 35 किलो तक एक्स्ट्रा सामान ले जा सकते थे लेकिन कंपनी फिर भी हमसे 1200 रुपये की मांग कर रही थी। हालांकि हमारी टीम ने इसे देने से इंकार कर दिया।

सीआईएसएफ ने दिया मदद का भरोसा

सीआईएसएफ ने दिया मदद का भरोसा

हरभजन सिंह के इस ट्वीट पर एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली संस्था केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल )सीआईएसएफ) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जवाब देते हुए लिखा कि आप चिंता न करें, हम इस मामले की छानबीन कर रहे हैं।

वहीं इंडिगो ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, 'श्रीमान (हरभजन) सिंह यह जानकर दुख हुआ। हम इसकी तुरंत जांचकर आपसे जल्दी ही संपर्क करते हैं।'

48 घंटे बाद भी बैट की कोई जानकारी नहीं

इसके बाद भज्जी ने हाथ जोड़ने वाले दो इमोजी बनाते हुए 'प्लीज डू' लिखकर इंडिगो से इसे ढूंढने की गुजारिश की।

जब भज्जी को आज भी अपने बैट की कोई खबर नहीं मिली तो उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरे किट बैग से मेरा बैट खोने के बाद आपसे अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है इंडिगो। क्या आप इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं या कुछ और???'

Story first published: Wednesday, March 11, 2020, 9:15 [IST]
Other articles published on Mar 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+