पापा बनने वाले हैं हरभजन, बेबी बंप के साथ गीता की फोटो वायरल
नयी दिल्ली। टीम इंडिया के बल्लेबाज सुरैश रैना पापा बनने वाले हैं। उन्होंने खुद इस बात का ऐलान किया, लेकिन रैना के साथ-साथ एक और क्रिकेटर के घर भी किलकारी गुंजने वाली है। हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह की। चौंकिए मत। हरभजन के घर जल्द ही किलकारी गुंजने वाली है। वीडियो: भज्जी ने दिया सचिन- कोहली को चैंपियन डांस का चैलेंज
पत्नी गीता बसरा की बेबी बंप के साथ फोटो वायरल हो गई हैं। गीता लाख कोशिशें करती रहीं अपना बेबी बंप छुपाने की, लेकिन उनकी कोशिशें कैमरे से बच नहीं सकी। दरअसल हरभजन सिंह इन दिनों आई पीएल में व्यस्त हैं, ऐसे में गीता अपने मायके लंदन चली गई हैं। इस दौरान लंदन के लिए उड़ान भरने से पहले उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है जो वायरल हो रही है।
दरअसल इस फोटो में गीता ने तकिए से अपना बेबी बंप छुपाती नजर आ रही है। जिसके बाद से इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि गीता प्रेंगनेंट हैं। आपको बता दें कि इससे पहले 8 अप्रैल को हरभजन के साथ आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान गीता बसरा ने बैंगी क्लॉथ पहने थे। जिससे वो अपना बेबी बंप को छुपाने की कोशिश कर रही थी, बावजूद इसके उनका बेबी बंप समझ में आ रहा था।
Up up and away ✈️✈️✈️ pic.twitter.com/HBFbmz0PSZ
— Geeta Basra (@Geeta_Basra) April 12, 2016
और किस-किस के घर गूंजेगी किलकारी
हरभजन के अलावा क्रिकेटर सुरेश रैना की वाइफ प्रियंका भी प्रेग्नेंट हैं।
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा भी प्रेग्नेंट हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
