For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हरभजन सिंह बनने जा रहे हैं दूसरी बार पिता, पत्नी गीता बसरा ने दी बड़ी अपडेट

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह पति भी हैं और बेटी के पिता भी। उनकी पत्नी बॉलीवुड की पूर्व अदाकारा गीता बसरा है और अब हरभजन सिंह अपनी पत्नी के साथ दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि हरभजन सिंह और गीता बसरा जुलाई में दूसरा बच्चा होने की उम्मीद कर रहे हैं।

गीता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी सार्वजनिक कर दी है। हरभजन सिंह के साथ और अपनी बेटी हिनाया के साथ गीता ने लिखा है- जुलाई 2021 में जल्द ही आ रहा है।

यहां पर बच्चे के आगमन की बात की गई है। आप इस तस्वीर में भज्जी और उनकी पत्नी को मुस्कुराते हुए देख सकते हैं जबकि उनकी बेटी को एक टी-शर्ट पकड़े हुए देख सकते हैं इस टीशर्ट पर लिखा है कि- मैं जल्दी ही बड़ी बहन बनने जा रही हूं।

फोटो में आप देख सकते हैं कि हिनाया अपनी मां के बेबी बंप पर किसिंग कर रही है।

इस पोस्ट पर कई चर्चित सेलिब्रिटी और पूर्व क्रिकेटरों ने कमेंट किया है जिनमें सुरेश रैना, नीलू रंधावा, नेहा धूपिया जैसे नाम शामिल है। रैना ने हार्ट की इमोजी दी है जबकि प्रियंका रैना ने बिग-बिग कॉन्ग्रेच्युलेशन कहा है।

गीता और हरभजन सिंह 2007 में मिले थे तब गीता का कैरियर हिंदी फिल्मों में शुरू ही हुआ था। कपल ने अक्टूबर 2015 में अपनी शादी कर ली थी उसके बाद अगले साल जुलाई में उनकी बेटी का जन्म हुआ था। उनकी बेटी का नाम हिनाया है जो लंदन में पैदा हुई थी।

गीता बसरा ने एक बार कहा था कि हरभजन बेटी के काफी करीब हैं और उसका ध्यान रखते हैं। हालांकि हिनाया अभी भी डैडी गर्ल नहीं बन पाई है और वह कभी कभी भज्जी को मिस करती है। लेकिन अब हिनाया काफी बड़ी हो गई है और वह बिग सिस्टर बनने जा रही है।

Story first published: Sunday, March 14, 2021, 17:06 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+