For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सूर्यकुमार यादव को हरभजन सिंह ने बताया भारत का एबी डिविलियर्स

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम का खेल के हर क्षेत्र में दबदबा था, कोई भी टीम मुंबई इंडियंस के सामने इस सीजन में मजबूत नजर नहीं आई, इसकी बड़ी वजह यह थी कि टीम के पास हर ऑर्डर में बेहतरीन खिलाड़ी थे और उन्होंने टीम को कतई निराश नहीं किया। इस सीजन में यूं तो मुंबई टीम के लिए कई खिलाड़ियों ने अपनाकद काफी बड़ा किया, लेकिन इन सबसे में सबसे ज्यादा किसी खिलाड़ी ने प्रभावित किया तो वो हैं सूर्य कुमार यादव। सूर्य कुमार ने अपने बल्ले से शानदार खेल का प्रदर्शन किया और कभी भी टीम को मझधार में नहीं छोड़ा।

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी सूर्य कुमार यादव की जमकर तारीफ की है। हरभजन सिंह ने सूर्य कुमार यादव की तुलना दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन बल्लेबाज एबी डिविलियर्स से की है। उन्होंने कहा कि सूर्य कुमार यादव ने भारत के एबी डिविलियर्स हैं। जिस तरह से डिविलियर्स चारो दिशा में शॉट लगा सकते हैं वैसे ही सूर्यकुमार यादव मैदान में कही भी शॉट लगा सकते हैं। उनकी यह क्षमता उन्हें एक बेहतरीन बल्लेबाज बनाती है, जिसकी वजह से मुंबई टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत हुई है।

हरभजन सिंह ने कहा कि सूर्यकुमार यादव ने आगे बढ़कर अपनी जिम्मदारी को उठाया। इस बात में कोई शक नही है कि सूर्यकुमार यादव मैच का रुख बदलने की क्षमता रखने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस की टीम की बल्लेबाजी को लेकर जो जिम्मा उठाया है वह उनकी बल्लेबाजी में साफ दिखती है। सूर्यकुमार का स्ट्राइक रेट भी जबरदस्त है । एक बार जब वह तेज खेलना शुरू करते हैं तो उनके सामने कोई भी स्कोर छोटा लगता है। अगर वह शॉट मारना शुरू कर देते हैं तो उन्हें रोक पाना काफी मुश्किल होता है, वह भारत के एबी डिविलियर्स हैं।

Story first published: Thursday, November 12, 2020, 14:15 [IST]
Other articles published on Nov 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+