For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हरभजन के लिए दोहरी खुशी वाला दिन, पहली फिल्म 'फ्रेंडशिप' का पोस्टर हुआ रिलीज

नई दिल्ली। हरभजन सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह आज 41 साल के हो गए हैंऔर, 3 जुलाई 2021 न केवल 'भज्जी' के लिए खास है बल्कि उनके लिए दोहरी खुशी वाला है क्योंकि उनकी फिल्म 'फ्रेंडशिप' के डायरेक्टर ने हरभजन के जन्मदिन के अवसर पर उनकी पहली फिल्म का पोस्टर भी जारी किया है। फिल्म में लोकप्रिय नायक अर्जुन सरजा, कॉमेडियन सतीश के साथ-साथ लोसलिया मार्लियानेसन भी होंगे। इस फिल्म के निर्देशक शाम सूर्या और जॉन पॉल राज हैं, जबकि इस फिल्म के निर्माता किरण रेड्डी मंडाडी और राम मद्दुकुरी हैं।

हरभजन अभिनय के लिए नए नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने भाजी इन प्रॉब्लम और मुझसे शादी करोगी जैसी फिल्मों में भी रोल निभाया है। उनकी मौजूदा फिल्म फ्रेंडशिप तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज होगी।

हरभजन सिंह भारतीय क्रिकेट के महानायक हैं
हरभजन सिंह भारतीय जर्सी पहनने वाले सबसे महान गेंदबाजों में से एक हैं। दाएं हाथ के स्पिनर हरभजन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 700 से अधिक विकेट लिए हैं और 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 टी20 में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

हरभजन ने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2001 की टेस्ट सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी जीता और यह विशेष सीरीज जीत (भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया) को पिछले दो दशकों में भारतीय क्रिकेट टीम की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जाता है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में, हरभजन ने 32 विकेट लिए थे।

इसके अलावा, 'भज्जी' भारतीय टीम का एक अभिन्न अंग थे जिसने 2007 में उद्घाटन टी 20 विश्व कप और साथ ही 2011 में पचास ओवर का विश्व कप जीता था। हरभजन सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी 163 मैच खेले और 150 विकेट भी लिए। हरभजन सिंह आईपीएल क्रिकेट में 5वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में भी पांच विकेट लिए हैं। हरभजन सिंह ने आखिरी बार साल 2016 में भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेला था।

Story first published: Saturday, July 3, 2021, 18:43 [IST]
Other articles published on Jul 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+