For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हरभजन सिंह चाहते हैं इस खिलाड़ी को दूसरे विकेट कीपर के विकल्प के तौर पर टीम में रखना चाहिए

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह का मानना है कि रिद्धिमान साहा अभी भी टीम इंडिया के लिए बतौर विकेट कीपर दूसरा सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। हरभजन सिंह ने कहा कि साहा सुरक्षित विकेट कीपर हैं और विकेट के पीछे उनके हाथ काफी अच्छे हैं। जब हरभजन सिंह से टीम इंडिया के दूसरे विकेट कीपर के विकल्प के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह मुश्किल विकल्प है चुनना कि कौन बेहतर है। लेकिन मैं साहा को चुनुंगा। वह टीम के साथ काफी लंबे समय से हैं, वह काफी सुरक्षित विकेट कीपर हैं और उनके हाथ काफी अच्छे हैं। ऋषभ पंत ना सिर्फ बतौर बल्लेबाज बल्कि विकेट कीपर बेहतर हुए हैं लेकिन जैसे जैसे वो और खेलेंगे और भी बेहतर होंगे।

हरभजन सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि रिद्धिमान साहा को टीम के साथ रखना चाहिए। मैं मानता हूं कि उनकी उम्र 35 साल है,लेकिन वह बहुत ही फिट हैं। मुझे लगता है कि वह अभी भी कई युवा खिलाड़ियों से बेहतर हैं। अच्छा है कि हमारे पास कुछ अच्छे विकल्प हैं, हमारे पास केएल राहुल, इशान किशन हैं। भज्जी ने कहा कि अगर आप करीब से देखें तो ऋषभ पंत टीम को काफी अच्छा संतुलन मुहैया कराते हैं और आपको पांचवे गेंदबाज का विकल्प देते हैं क्योंकि वह बेहतरीन बल्लेबाज हैं। लेकिन जब आप रिद्धिमान साहा की ओर देखते हैं तो कप्तान को पाचंवे गेंदबाज का भरोसा नहीं मिल सकता है।

भज्जी ने कहा कि अगर बतौर बेहतर विकेट कीपर बल्लेबाज की बात करनी है तो इशान किशन भी विस्फोटक बल्लेबाज हैं और टीम में अच्छा संतुलन ला सकते हैं, उनकी मौजूदगी में भी पांचवा गेंदबाज टीम में शामिल हो सकता है। इशान किशन ना सिर्फ मजबूत बल्लेबाज हैं बल्कि मैच विनर हैं। वह ऐसे ही खिलाड़ी हैं जो अपने शॉट खेलते हैं और लगातार अच्छा करते रहते हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद ऋषभ पंत लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने ना सिर्फ गाबा टेस्ट में टीम इंडिया को जीत दिलाई बल्कि इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में भी मुश्किल समय में टीम इंडिया को संकट से उबारा था, जिसके बाद भारत ने मैच में एक पारी और 25 रन से जीत दर्ज करके सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लिया था।

Story first published: Monday, March 8, 2021, 13:20 [IST]
Other articles published on Mar 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+