For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: जब एक जर्सी के लिए आपस में भिड़ गए हरभजन सिंह और सुरेश रैना

नई दिल्ली। हर तरफ आईपीएल की धूम मची है। अब यह मुकाबला बेहद रोमांचक दौर से गुजर रहा है। सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। एक ओर जहां खिलाड़ी मैदान में मेहनत करते नजर आते हैं वहीं दूसरी ओर अक्सर वे एक दूसरे के साथ मस्ती करते भी नजर आते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दरअसल यह वीडियो चेन्नई सुपरकिंग के लिए खेलने वाले सुरेश रैना और हरभजन सिंह का है जिसमें वो दोनो एक मजेदार फाइट करते नजर आ रहे हैं। इसकी वजह है एक जर्सी दोनो इस तीन नंबर वाली जर्सी को अपने पास रखने के लिए लड़ते नजर आ रहे हैं। यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि यह एक शो है जिसे जानी मानी इलेक्ट्रानिक कंपनी क्विक हील ने लांच किया है।

हरभजन है एंकरः इस टॉक शो में हरभजन सिंह एक एंकर की भूमिका मे हैं इस शो का नाम भी रखा गया है क्विक हील भज्जी ब्लास्ट बिथ सीएसके। ऐसा माना जा रहा है की इस शो में धीरे-धीरे आईपीएल के खिलाड़ियों की मजेदार चैट दिखाई जाएगी। इस वीडियो में रैना और हरभजन दोनों अपने अनुभव शेयर करते दिख रहे हैं जिसमें वो दोनों काफी मस्ती भी करते दिखते हैं। इस जर्सी नंबर तीन के पीछे की भी वो कई कहानियां बताते हैं जिसके लिए वो लड़ रहे हैं । इसके अलावा वो अपने बीच की कई सारी समानताएं भी शेयर करते हैं।

Story first published: Wednesday, May 9, 2018, 10:41 [IST]
Other articles published on May 9, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+