बेंगलोर की ओर से विराट कोहली 18 और रॉबिन उथप्पा 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
बेंगलोर का पहला विकेट जैक्स कैलिस के रूप में गिरा। उन्होंने 17 गेंदों में चार चौके की मदद से 19 रन बनाए। इसके बाद राहुल द्रविड़ 14, मनीष पांडेय 20 रन बनाकर आउट हो गए।
आईपीएल के तीसरे संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स का यह पांचवां मुकाबला है जबकि महेंद्र सिंह धौनी की गैरमौजूदगी में सुरेश रैनी की कप्तानी में खेल रही सुपर किंग्स टीम अपना चौथा मैच खेल रही है।
अनिल कुंबले की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स टीम ने तीन मैचों में जीत हासिल की है जबकि एक में उसे हार मिली है। दूसरी ओर, सुपर किंग्स को दो मैचों में जीत हासिल की है और इतने ही मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।