
नई दिल्ली। टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज सुरेश रैना फिलहाल सिंगिंग में अपना टैलेंट दिखा रहे हैं। सुरेश रैना ने हाल ही में एक गाना गाया है जिसकी एक झलक उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की। उनके इस टैलेंट को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस से लेकर हरभजन सिंह, गौतम गंभीर और इरफान पठान ने भी उनके गाने की खूब तारीफ की है।
सुरेश रैना ने हाल ही में अपनी पत्नी प्रियंका चौधरी रैना के रेडियो शो के लिए एक गाना रिकॉर्ड किया है। 'बिटिया रानी' नाम से ये गाना प्रियंका के रेडियो शो का थीम सॉन्ग है। इस गाने के लिए उन्हें खूब तारीफें मिल रही हैं। हरभजन सिंह ने ट्विटर पर लिखा, 'सुरेश रैना ने क्या शानदार गाना गया है। लिरिक्स भी शानदार हैं।' वहीं इरफान पठान ने भी रैना की तारीफ में कुछ शब्द लिखे। इरफान ने लिखा, 'महिलाएं परिवार, समाज और देश का स्तंभ होती हैं। आप भी अपना समर्थन दिखाएं।'
What a lovely song sung by our own @ImRaina #BITIYARANI lovely voice.. and great lyrics 👏👏👏👏👏 here is the link guys https://t.co/ntl3NR81Pf @RainaPriyanka
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) January 8, 2018
Women are the pillar of our families, our society & our nation. To show your support, tune in to the ‘The Priyanka Raina Show’ only on Red FM every Saturday 9-11 AM & Sunday 2-4 PM and #LetsCheerForBitiyaRanihttps://t.co/qV76DANymW@imraina @_priyankacraina @redfmIndia
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) January 8, 2018
क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी सुरेश रैना और उनकी पत्नी की तारीफ की। गंभीर ने लिखा, 'कठिनाइयों का सामना करते हुए औरत होना आसान नहीं हैं। एक रैना, सुरेश रैना नहीं, सब ठीक करने जा रही है।'
Not easy to be a woman when they face frequent hardships. A Raina — not @ImRaina — is out to set it right. Join me in wishing Priyanka Raina for her show ‘The Priyanka Raina Show’ on Red FM every Saturday 9-11 AM,Sunday 2-4 PM #LetsCheerForBitiyaRani @_priyankacraina @RedFMIndia
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) January 8, 2018