जालंधर। चौंक गये ना..लेकिन ऐसा ही हुआ गुरूवार की रात को जब हरभजन सिंह अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर रात में अपने घर पहुंचे। लेकिन वहां मौजूद मीडिया कर्मियों और बाउंसरो के बीच हुए पंगे ने भज्जी को शर्मिंदा कर दिया और उन्होंने हाथ जोड़कर मीडियावालों से माफी भी मांगी लेकिन तब तक मामला काफी आगे बढ़ चुका था।
दरअसल पत्रकारों की टोली जब दुल्हन के गृह प्रवेश की रस्म को कवर कर ही थी तभी कुछ बाउंसरों ने पत्रकारों को स्टोरी कवर करने से रोका और पत्रकारों के कैमरे छीन लिए। इस दौरान पत्रकारों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस खींचतान में एक कैमरा भी टूट गया। जिसके बाद बवाल मच गया, मीडियाकर्मी पुलिस के पास पहुंच गये।
Jalandhar:Photojournalists manhandled by bouncers during Harbhajan Singh's wedding,Singh apologized;case registered pic.twitter.com/i0RYUOAwJZ
— ANI (@ANI_news) October 30, 2015 जब शोर-शराबा काफी बढ़ गया तो भज्जी को घर से बाहर आना पड़ा और उन्होंने सबसे माफी मांगी लेकिन तब तक उनके चार बाउंसरों बब्बल, गुरप्रीत, नवजोत और कुलदीप के खिलाफ एफआईआर हो चुकी थी और वो पुलिस हिरासत में पहुंच गये थे। भज्जी ने मीडियावालों से अपील की और कहा कि शादी वाले घर में इस तरह से ना करें, भज्जी के इस तरह से आग्रह करने पर मीडियावालों का गुस्सा दूर हो गया और उन्होंने उनके घर के आगे से प्रदर्शन करना रोक दिया और तब जाकर मामला शांत हुआ।