#KXIPvsGL: रोमांचक मुकाबले में गुजरात लायंस ने पंजाब को 6 विकेट से हराया
मोहाली। आईपीएल दंगल में आज गुजरात लायंस ने एक रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 6 विकेट से हरा दिया। 190 रन के बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी गुजरात ने 19.4 ओवर में यह मैच जीता। गुजरात के जीत के नायक रहे सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ। ओपनिंग करने आए स्मिथ ने 74 रन की शानदार पारी खेल मैच को गुजरात के पाले में डाल दिया। इससे पहले टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 185 रन बनाए। पंजाब की तरफ से हाशिम अमला ने शानदार शतकीय पारी खेल टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में भूमिका निभाई। पंजाब की तरफ से शॉन मार्श(54) ने अर्द्धशतक बनाया। लेकिन गुजरात के बल्लेबाजों के आगे इन दोनों की पारियां बेकार गई।
मैच का LIVE UPDATE:
- गुजरात लायंस ने पंजाब को 6 विकेट से हराया
- 19.4 ओवर में गुजरात ने 192 रन बना जीता मैच
- गुजरात को चौथा झटका, एरोन फिंच 2 रन बना आउट
- गुजरात को तीसरा झटका, सुरेश रैना 39 रन बना आउट
- 15 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 148/2, जीत के लिए अभी भी 42 रनों की जरूरत
- पंजाब का दूसरा विकेट गिरा, 74 रन बना स्मिथ आउट
- 10 ओर के बाद गुजरात का स्कोर 103/1, जीत के लिए अभी भी 87 रनों की जरूरत
- पंजाब को पहला झटका, इशान किशान हुए आउट
- ड्वेन स्मिथ ने जड़ा पचासा, गुजरात का स्कोर 50 के पार
- 6 ओवर के पावरप्ले खत्म होने बाद गुजरात 58/0
- 2 ओवर के बाद गुजरात 17/0
- 189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात लायंस, इशान किशन-ड्वेन स्मिथ की जोड़ी क्रीज पर
- पंजाब ने गुजरात लायंस को जीत के लिए 190 रनों की दी चुनौती
- 20 ओवर का मैच खत्म, पंजाब ने 3 विकेट खोकर 189 रन बनाए
- शतक बनाने के अगले ही गेंद पर अमला(104) आउट, थम्पी ने किया एलबीडब्लू
- हाशिम अमला ने सिर्फ 59 गेंद में बनाया शतक
- 17 ओवर में पंजाब का स्कोर, अमला-मैक्सवेल की जोड़ी क्रीज पर
- पंजाब को दूसरा झटका, शान मार्श 58 रन बना आउट। धवन कुलकर्णी ने लिया विकेट
- 15 ओवर के बाद पंजाब 123/1
- शॉन मार्श का भी अर्द्धशतक, मार्श-अमला के बीच दूसरे विकेट के लिए 100 रन की हुई साझेदारी
- हाशिम अमला ने जड़ा पचासा, 13 ओवर में पंजाब का स्कोर 109/1
- 10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 81/1
- 6 ओवर का पावरप्ले खत्म होने के बाद पंजाब का स्कोर 44/1
- 2 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 3/1, हाशिम अमला - शान मार्श की जोड़ी मैदान पर
- पहले ही ओवर में पंजाब को लगा झटका, मार्टिन गुप्टिल 2 रन बना आउट। सांवान ने लिया विकेट
- मैच शुरू, मार्टिन गुप्टिल और हाशिम अमला की जोड़ी क्रीज पर उतरी
- गुजरात ने जीता टॉस, पंजाब को दी पहले बल्लेबाजी
- कुछ ही देर में होगा टॉस
दोनों टीमें इस प्रकार है:
गुजरात लायंस: सुरेश रैना (कप्तान), दिनेश कार्तिक, जेसन रॉय, ड्वायन स्मिथ, अक्षदीप नाथ, शुभम अग्रवाल, बासिल थंपी, चिराग सूरी, जेम्स फॉल्कनर, एरॉन फिंच, मनप्रीत गोनी, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शादाबा जकाती, शिविल कौशिक, धवल कुलकर्णी, प्रवीण कुमार, मुनाफ पटेल, प्रथम सिंह, प्रदीप सांगवान, जयदेव शाह, शैली शौर्य, तेजस बारोका और इरफान पठान।
किंग्स इलेवन पंजाब: ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), डेविड मिलर, मनन वोहरा, हाशिम अमला, शॉन मार्श, डारेन सैमी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), निखिल नाइक, ईशांत शर्मा, अरमान जाफर, मार्टिन गप्टिल, ईयोन मोर्गन, रिंकु सिंह, संदीप शर्मा, अरमान जाफर, अनुरीत सिंह, मोहित शर्मा, केसी करियप्पा, प्रदीप एरॉन, स्वप्निल सिंह, टी. नटराजन, मैट हेनरी, वरुण एरॉन, अक्षर पटेल, मार्कस स्टोइनिस, गुरकीरत मान और राहुल तेवतिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
