#MIvsDD: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को 146 रन के रिकार्ड अंतर से हराया
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में आज एक एकतरफा मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स को 146 रन के रिकार्ड अंतर से हरा दिया। 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स की बल्लेबाजी दबाव में पूरी तरह बिखर गई। पिछले मैच 209 रन के लक्ष्य का पीछा करने मैच जीतने वाली दिल्ली इस मैच में महज 66 रन पर आलआउट हो गई। मुंबई की तरफ से हरभजन सिंह ने 3 विकेट झटके। इससे पहले टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 212 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मुंबई की तरफ से सिमन्स और केरन पोलार्ड ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए अर्द्धशतक बनाए।
मैच का LIVE UPDATES:
- मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को 146 रन के रिकार्ड अंतर से हराया
- महज 66 रन पर आलआउट हुई दिल्ली डेयरडेविल्स
- जहीर खान(2) आउट, कर्ण शर्मा ने लिया तीसरा विकेट
- जीत से एक कदम दूर मुंबई, दिल्ली का 9वां विकेट भी गिरा, मोहम्मद शमी(7) को भज्जी ने किया आउट
- 10 ओवर के बाद दिल्ली 50/8
- दिल्ली को आठवां विकेट भी गिरा, रबाडा को कर्ण शर्मा ने किया आउट
- 9 ओवर के बाद दिल्ली 47/7
- दिल्ली को सातंवा झटका, कम्मिंस(10) को भज्जी ने किया आउट
- 8 ओवर के बाद दिल्ली 40/6, कम्मिंस-रबाडा की जोड़ी मैदान पर
- दिल्ली का छठा विकेट गिरा, सैमुएल्स(1) को कर्ण शर्मा ने किया आउट
- 7 ओवर के बाद दिल्ली 37/5
- 6 ओर के बाद दिल्ली का स्कोर 35/5, कम्मिंस-सैमुएल्स की जोड़ी क्रीज पर
- दिल्ली का 5वां विकेट गिरा, कोरी एंडरसन(10) को मलिंगा ने किया आउट
- 5 ओवर के बाद दिल्ली 31/4, एंडरसन-सैमुएल्स की जोड़ी क्रीज पर
- दिल्ली डेयरडेविल्स की पारी बुरी तरह लड़खड़ाई, 21 रन बना करुण नायर आउट, भज्जी ने लिया विकेट
- 4 ओवर के बाद दिल्ली 26/3, करुण नायर- एंडरसन की जोड़ी क्रीज पर
- श्रेयस अय्यर के बाद ऋषभ पंत भी आउट, बुमराह ने लिया विकेट
- 3 ओवर के बाद दिल्ली 20/2
- 2 ओवर के बाद दिल्ली 6/2, करुण नायर-ऋषभ पंत की जोड़ी क्रीज पर
- दिल्ली को दूसरा झटका, श्रेयस अय्यर(3) को मलिंगा ने किया आउट
- 1 ओवर के बाद दिल्ली 4/1, करुण नायर-श्रेयस अय्यर की जोड़ी क्रीज पर
- पहली ही गेंद पर दिल्ली को लगा झटका, संजू सैमसन को मैक्कलैनघन ने किया आउट
- 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली, करुण नायर और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी क्रीज पर
- मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को जीत के लिए 213 रनों का दिया लक्ष्य
- 20 ओवर का मैच खत्म, मुंबई ने 3 विकेट खोकर 212 रन बनाए
- 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 182/3
- केरन पोलार्ड ने सिर्फ 29 गेंद में जड़ा पचासा
- 16 ओवर के बाद मुंबई को स्कोर 155/3, पोलार्ड-पांड्या की जोड़ी क्रीज पर
- 16वें ओवर में मुंबई को लगा तीसरा झटका, रोहित शर्मा 10 रन बना आउट, रबाडा ने लिया विकेट
- 14 ओवर के बाद मुंबई 139/2, पोलार्ड-रोहित शर्मा की जोड़ी क्रीज पर
- 13वें ओवर में मुंबई को लगा दूसरा झटका, सिमन्स 66 रन बना आउट, एंडरसन ने लिया विकेट
- 12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 109/1
- सिमन्स ने जड़ा पचासा
- 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 84/1, पोलार्ड-सिमन्स की जोड़ी क्रीज पर
- 9वें ओवर में मुंबई को लगा पहला झटका, पार्थिव पटेल 25 रन बना आउट, अमित मिश्रा ने लिया विकेट
- बड़े स्कोर की ओर मुंबई, 8 ओवर के बाद स्कोर 76/0
- मुंबई की अच्छी शुरूआत, 6 ओवर में स्कोर 60/0
- 3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 18/0
- मैच शूरू, मुंबई की तरफ से सिमन्स-पार्थिव की सलामी जोड़ी क्रीज पर
- दिल्ली ने जीता टॉस, मुंबई को दी पहले बल्लेबाजी
- कुछ ही देर में होगा टॉस
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
दिल्ली डेयरडेविल्स: जहीर खान, मोहम्मद समी, शाहबाज नदीम, जयंत यादव, अमित मिश्रा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सी.वी. मिलिंद, खलील अहमद, प्रत्यूष सिंह, मुरुगन अश्विन, आदित्य तारे, शशांक सिंह, अंकित बावने, नवदीप सेनी, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज, पैट कमिंस, कगीसो रबाडा, क्रिस मोरिस, कार्लोस ब्रैथवेट
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, जोस बटलर, श्रेयस गोपाल, कृष्णप्पा गौतम, असेला गुणारत्ने, हरभजन सिंह, मिशेल जॉनसन, कुलवंत खेजरोलियास, सिद्धेश लाड, मिशेल मैक्लेघन, लसिथ मलिंगा, हार्दिक पांड्या, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), केरन पोलार्ड, निकोलस पूरन, दीपक पुनिया, नीतीश राणा, जितेश शर्मा, कर्ण शर्मा, लेंडल सिमंस, टिम साउदी, जगदीश सुचिता, सौरभ तिवारी और आर.विनय कुमार
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
