हैरान हूं कि दर्शक हमें अभी भी देखने आते हैं: क्रिस गेल
पिछले साल उपविजेता रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने इस आईपीएल में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है। बैंगलोर के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने टीम के इस निराशजनक प्रदर्शन पर प्रशंसको से माफी मांगते हुए उम्मीद जताई की आरसीबी आईपीएल के अगले सीजन में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

क्या कहा क्रिस गेल ने
क्रिस गेल ने कहा, ' यह किसी आश्चर्य से कम नहीं कि टीम के प्रशंसक अभी भी स्टेडियम में हमारे मैच देखने आते हैं और हमें सपोर्ट करते हैं। हम इन प्रशंसको से माफी मांगते है। मुझे उम्मीद है कि हम आईपीएल के अगले सीजन में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।' बता दें कि आरसीबी 12 में से 10 मैच हार कर इस साल आईपीएल प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम थी।

कोहली ने भी मांगी माफी
बता दें कि इससे पहले आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने भी प्रशंसकों से टीम के निराशाजनक पर माफी मांगी थी। कप्तान कोहली ने कहा, 'हमारे बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया इसलिए हम मैच हार गए। मैं प्रशंसकों से इसके लिए माफई मांगता हूं। हमें ऐसे अनुभवों से सबक लेकर आगे बढ़ना चाहिए । हम अब आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ में नहीं हैं, हम केवल बाकी बचे मैचों का आनंद ही ले सकते हैं।'

आरसीबी की हार का क्या रहा कारण?
आरसीबी की हार का मुख्य कारण इसके बल्लेबाजों का पूरी तरफ से विफल रहना है। क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स जैसे सितारों से सजी आरसीबी की टीम ने हर मैच में खराब बल्लेबाजी की। टीम का शीर्ष क्रम पूरी तरह फ्लॉप रहा। यहां तक कि आरसीबी ने 23 अप्रैल को आईपीएल का सबसे कम स्कोर का शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ महज 9.4 ओवरों में पूरी टीम 49 रनों पर आउट हो गई थी। बैंगलोर को अब अपना आखिरी मैच अगले रविवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेलना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications