Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पत्नी गीता की तस्वीर शेयर कर बुरे फंसे हरभजन सिंह, हुए ट्रोल

नई दिल्ली। टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह ने अपनी पत्नी गीता बसरा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर के शेयर करते ही वो लोगों के निशाने पर आ गए। उन्हें लोगों की आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने ल गा। दरअसल हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने करवाचौथ का त्योहार मनाया, जिसे लेकर उन्हें निशाने पर ले लिया गया...

 फोटो शेयर कर बुरे फंसे हरभजन

फोटो शेयर कर बुरे फंसे हरभजन

हरभजन सिंह ने करवाचौथ के त्योहार पर अपनी पत्नी गीता बसरा की एक तस्वीर शेयर की और अपने फैंस को करवाचौथ की मुबारकें दी। उन्होंने लिखा कि करवाचौथ की बधाइयां। अब खाओ, पियो, मौज करो। मुझे पूरा यकीन है कि आपको बहुत भूख लगी होगी। इस ट्वीट के बाद लोगों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी।

 ट्रोल हुए हरभजन

ट्रोल हुए हरभजन

ट्विटर पर लोगों ने हरभजन सिंह को ट्रेल करना शुरू कर दिया। लोग उन्हें ये सलाह देने लगे कि पंजाबियों में इस त्योहार को मनाने की परंपरा नहीं है। एक यूजर ने लिखा कि एक पंजाबी होने के नाते आपका ये काम करना शर्मनाक है। उन्होंने हरभजन सिंह को कपटी बता दिया। हालांकि हरभजन ने हर यूजर को मुंहतोड़ जवाब दिया और सबकी बोलती बंद कर दी।

 क्रिकेटरों की पत्नियों ने मनाया करवाचौथ

क्रिकेटरों की पत्नियों ने मनाया करवाचौथ

हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा के साथ-साथ भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों ने भी अपने पतियों के लिए व्रत रखा। रोहित शर्मा, उमेश यादव , आकाश चोपड़ा समेत कई खिलाड़ियों की पत्नियों ने करवाचौथ का त्योहार मनाया। रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी रीतिका के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो डाली। गेंदबाज़ उमेश यादव ने भी अप नी पत्नी के साथ तस्वीर साझा की।

 क्रिकेटर होते रहे हैं ट्रोल

क्रिकेटर होते रहे हैं ट्रोल

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर कई क्रिकेटर्स को ट्रोल किया गया है। इरफान पठान से लेकर मिताली राज सोशल मीडिया पर ट्रोल का शिकार होते रहे है। इरफान पठान को पत्नी की तस्वीर शेयर करने पर ट्रोल किया गया तो वहीं मिलाती राज को क्लीवेज की वजह से लोगों ने निशाने पर लिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+