नयी दिल्ली (ब्यूरो)। साऊथ अफीका के हाथों टी-20 सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के टर्बिनेटर हरभजन सिंह अपनी शादियों की तैयरी में लग गये हैं। हरभजन सिंह ने पीएम मोदी से मुलाकात कर सबसे पहले उन्हें अपनी शादी का न्योता दिया है। उल्लेखनीय है कि हरभजन सिंह की शादी 29 अक्टूबर को है। वो अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा से शादी करने जा रहे हैं।
एंट्री के लिए बना है खास एडमिट कार्ड
हरभजन सिंह की शादी में एंट्री के लिए सिर्फ कार्ड से काम नहीं चलेगा। कार्ड के साथ-साथ एक एडमिट कार्ड भी रखा गया है जिससे दिल्ली के फाइव स्टार होटल में होने वाले रिसेप्शन में एंट्री के लिए रखा गया है। आपको बताते चलें कि हरभजन सिंह और गीता बसरा के बीच साल 2008 में अफेयर शुरु हुआ था। गीता आईपीएल और टीम इंडिया के मुकाबलों में हरभजन को चियर करती भी देखी गई हैं।