सिल्वर स्क्रीन पर नई पारी की शुरुआत करेंगे हरभजन सिंह, साइंस फिक्शन होगी मूवी
नई दिल्ली: भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह इंग्लैंड की क्रिकेट लीग 'द हंड्रेड' में खेलने को लेकर काफी सुर्खियों में छाए रहे। बताया गया कि इस लीग में खेलने के लिए भज्जी जल्दी ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे क्योंकि बीसीसीआई के नियम किसी भारतीय क्रिकेटर को बिना संन्यास के विदेशी क्रिकेट लीग में भाग लेने की अनुमति नहीं देते। हालांकि भज्जी ने बाद में खुद इन खबरों पर ब्रेक लगाकर मामले पर पूर्णविराम लगा दिया। लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो हरभजन सिंह की नई करियर पारी की शुरुआत करने के बारे में है।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भज्जी की एंट्री
दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन अब जल्दी ही आपको सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देने वाले हैं। चेन्नई सुपर किंग्स टीम में आईपीएल में सक्रिय क्रिकेटर दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपने दूसरे टैलेंट के जलवे दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भज्जी लंबे समय तक टेलीविजन पर विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए कैमरे के सामने आते रहे हैं। उन्होंने कुछ रियलिटी शो में भी भाग लिया है। अब वे अपने एक्टिंग कौशल को अगले स्तर पर ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भज्जी एक तमिल फिल्म के साथ इसकी शुरुआत कर रहे हैं जो कि एक फिक्शन फिल्म है। मूवी का नाम 'डिक्किला' है।

साइंस फिक्शन फिल्म में काम करेंगे हरभजन-
सीएसके टीम का यह ऑफ स्पिनर अपने प्रदर्शन और तमिल में उनके साथ बातचीत करने के तरीके के कारण सुपर किंग्स के प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय हैं। उनका ताजा कदम निश्चित तौर पर उनके तमिल फैंस की संख्या में भारी इजाफा कर सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, इस फिल्म में संथानम मुख्य अभिनेता होंगे और इस फिल्म में एक ट्रिपल एक्शन भूमिका निभाएंगे। केजेआर स्टूडियो द्वारा निर्मित इस फिल्म के डायरेक्टर कार्तिक योगी हैं और फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू होने वाली है। फिल्म अप्रैल 2020 में स्क्रीन पर हिट होने के लिए तैयार होगी। फिल्म के निर्माताओं ने हरभजन सिंह के फिल्म में शामिल होने की खबर की पुष्टि ट्विटर के जरिए की है।
10 महीने ही BCCI अध्यक्ष बनेंगे गांगुली, फिर बंगाल चुनाव में होंगे भाजपा का चेहरा?

पठान के बाद हरभजन की बारी-
बता दें कि इससे पहले श्रीसंथ, अजय जडेजा, विनोद कांबली आदि क्रिकेटर्स भी फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल में भारतीय क्रिकेट ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी एक तमिल फिल्म में काम करने को लेकर घोषणा की है। पठान इस फिल्म में दक्षिण के सुपरस्टार विक्रम के साथ काम करते हुए नजर आएंगे। हालांकि पठान की तरह से अभी हरभजन के साथ ही यह पता नहीं लग पाया है कि फिल्म में उनका क्या रोल होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
