नयी दिल्ली। टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 18 साल पूरे कर लिए है। इन 18 सालों में भज्जी को इतना गुस्सा करते किसी ने नहीं देखा होगा, जितना कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अब दिखाया है। हरभजन सिंह यूं तो शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन जब लोगों ने सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ाना शुरु किया तो उनसे बर्दाश्त नहीं हो सका। Video: कोहली ने दी हरभजन की पत्नी को स्पेशल गिफ्ट
दरअसल टी20 वर्ल्ड कप के एक भी मैच में हरभजन सिंह को जगह नहीं दी गई। अब तक वो एक भी मैच नहीं खेल पाए। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। लेकिन सेमीफाइनल से पहले हरभजन ने करारा जवाब दिया है।
टि्वटर यूजर ने हरभजन सिंह को लेकर मजाक किया और उनके न खेलने पर कमेंट किया तो इस पर भड़के हरभजन सिंह ने एक कहावत लिखकर उसको मुंहतोड़ जवाब दिया।भज्जी ने लिखा, 'हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार... और तुम उनमें से एक हो। देखिए हरभजन का ट्विटर पर कैसे निकला गुस्सा...
Hathi chala bazar kutte bokke hazar... U r one of them https://t.co/fDk2SrCRfN
— Harbhajan Singh (@harbhajan_singh) March 28, 2016
Welcome back dada....plz don't get lost again 😜 #Tiger👍 https://t.co/tv8X1USRrn
— Harbhajan Singh (@harbhajan_singh) March 28, 2016