4 साल बाद शरीर पर होगी नीली जर्सी..कोई कसर नहीं छोड़ूंगा: हरभजन सिंह
नई दिल्ली। अगले महीने टीम इंडिया जिंबाब्वे दौरे पर जा रही है, इस टीम की कमान जहां अजिंक्ये रहाणे के हाथ में हैं वहीं दूसरी ओर इस टीम में पूरे चार साल बाद सीनियर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का सेलेक्शन हुआ है। बॉलिंग का 'दूसरा' फेंकने वाले भज्जी ने इस बात पर खुशी जताते हुए ऊपर वाले का शुक्रिया अदा किया है और कहा है कि मैं बता नहीं सकता कि मैं कितना खुश हूं। पूरे चार साल बाद मैं नीली जर्सी पहनूंगा और मैं वादा करता हूं कि मैं अपना दो सौ प्रतिशत खेल को दूंगा।
भज्जी ने कहा कि मैं एक क्रिकेटर हूं और क्रिकेट छोड़कर मुझे कुछ नहीं आता है, यही मेरी जिंदगी है और जब एक बार फिर से मुझे नेशनल टीम में जगह मिली है तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करूंगा। जब टर्बनेटर से पूछा गया कि जिंबाब्वे दौरे में सेलेक्शन के पीछे उनका बांग्लादेश के खिलाफ किया गया अच्छा प्रदर्शन है तो इस भज्जी ने जवाब दिया कि यह तो आपको सेलेक्टर ही बता सकते हैं लेकिन मुझे पता है कि मैंने अपनी तरफ से काफी मेहनत की है, दिन-रात बस में टीम में वापसी की बातें सोचता था और मैं पूरी कोशिश करूंगा कि मैं जिंबाब्वे दौरे पर अपना बेस्ट प्रदर्शन कर सकूं।
भज्जी को बर्थडे में गीता करेंगी 'सेकंड हैंड हसबैंड' गिफ्ट
आपको बता दें कि सोमवार को जिंबाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ है। टीम इस प्रकार है..
टीम इस प्रकार है- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मुरली विजय, अंबाती रायुडू, मनोज तिवारी, केदार जादव, रॉबिन उत्थप्पा, मनीष, हरभजन सिंह, अक्षर पटेल, धवल कुलर्णी, करन पटेल, स्टुअर्ट बिन्नी, मोहित शर्मा, संदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
