नई दिल्ली। आईपीएल का मुकाबला नए रिकॉर्ड बनने के लिए ही जाना जाता है। दनादन इस क्रिकेट में हर मुकाबले में कुछ ऐसे शॉट देखने को मिलते हैं जिससे क्रिकेट प्रशंसकों का इस मैच के प्रति रोमांच और बढ़ जाता है। दरअसल 20 ओवर के इस खेल में सभी टीम चाहती है की ज्यादा से ज्यादा रन बनाए जाएं ताकि मुकाबला आसानी से जीता जा सके क्योंकि इस मुकाबले में लंबे-लंबे छक्के चौके लगना आम बात है। कई बार बल्लेबाज मैच के दौरान कुछ ऐसे शॉट खेलते हैं जिससे स्टेडियम में मौजूद लोग हंसने पर मजबूर हो जाते हैं। आईपीएल के इस सीजन के मुकाबले में कई बार ऐसे शॉट देखने को मिले हैं। अभी हाल ही में ऋषभ पंत के शॉट की बात हो या फिर मनदीप सिंह का शॉट लोगों के बीच खासा चर्चा का विषय रहा है। इसी बीच इन दिनों मैकलम के एक शॉट ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है।
McCullum special shothttps://t.co/EPEIyh7kvu
— Faizal Khan (@faizalkhanm9) May 1, 2018
हरभजन सिंह ने लिए मजेः लगान फिल्म तो हम सबको याद है दरअसल इस फिल्म में एक्टर राजेश विवेक ने फिल्म में हुए मैच के दौरान कई बार ऐसा शॉट खेला जिसे मैच देख रहे सभी लोग हंस पड़ते थे। इसी बीच आईपीएल के इस सीजन में कई बार ऐसा ही शॉट देखने को मिला जिसे देखकर लोगों को लगान फिल्म याद आ गई। लोग सोशल मीडिया पर इस तरह के खेले गए शॉट पर खूब चर्चा कर रहे हैं। दरअसल अभी हाल ही में आरसीबी के मैकलम ने भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऐसा ही एक शॉट खेला जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। उनके इस शॉट पर हरभजन सिंह ने भी लगान फिल्म की एक तस्वीर डालते हुए उन्होंने कहा की इस शॉट को देखकर मुझे लगान फिल्म याद आ गई।
Who did better ?? Lagaan is back now in colourful kit ...it’s on TV everyday 8 to 11.30 on @StarSportsIndia 👌😜 pic.twitter.com/FfYxCK8LVi
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) May 2, 2018
गौरतलब हो की मंगलवार को मुंबई ले हुए आरसीबी के मुकाबले में हार्दिक पांड्या की गेंद पर मैकलम ने यह शॉट 6 रन के लिए खेला था जो की बाद में पता चला की नो बॉल है। ऐसे में अगली गेंद पर फिर छक्का जड़कर मैकलम ने 1 गेंद में 13 रन बटोरे थे,बता दें की आरसीबी ने इस मैच में 2 गेंदों मे 26 रन बनाए थे। इस मैच में आरसीबी ने मुंबई की टीम को 14 रन से करारी शिकस्त दी थी और मुंबई की आईपीएल में आगे की राह को भी मुश्किल कर दिया था।