
भज्जी ले सकते हैं संन्यास-
ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार बीसीसीआई के नियम कहते हैं कि कोई भी भारतीय क्रिकेटर किसी भी विदेशी लीग में तब तक नहीं खेल सकता जब तक उसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास न लिया हो। हाल ही में युवराज सिंह को भी कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग में तब खेलते हुए देखा गया था जब उन्होंने विश्व कप 2019 के दौरान अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी। हरभजन सिंह ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मुकाबला तीन साल पहले 2016 के एशिया कप में खेला था। वे 'द हंड्रेड' लीग के ड्राफ्ट में शामिल उन 25 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने अपना बेस प्राइज एक लाख पाउंड या उससे ज्यादा रखा है।

'द हंड्रेड' में खेलते आ सकते हैं नजर
रिपोर्ट के अनुसार 39 साल के हरभजन को अभी इसके लिए बीसीसीआई के पास लीग में खेलने की औपचारिक अनुमति लेने के लिए जाना है। अगर प्लेयर ड्राफ्ट में भज्जी को चुन लिया जाता है तो वे अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। इस बात की संभावना इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि अब हरभजन के लिए टीम इंडिया में वापसी में आने की मुश्किल बहुत ही कम है। ऐसे में हरभजन को संन्यास का फैसला लेने में ज्यादा संकोच नहीं होना चाहिए। ऐसे में अगर बीसीसीआई हरभजन के लिए अपने नियमों में ढिलाई नहीं देता है तो भज्जी संन्यास ले सकते हैं।
ICC ODI ranking: बुमराह की बादशाहत के बीच मोहम्मद आमिर ने मारी ऊंची छलांग

मौजूदा समय के सबसे सफल भारतीय गेंदबाज-
द हंड्रेड लीग अगले साल जुलाई महीने में शुरू होगी। लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 20 अक्टूबर को लंदन में की जाएगी। हरभजन इस समय मौजूद भारतीय गेंदबाजों में सबसे सफल बॉलर हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 417 विकेट हैं। भज्जी ने अपना अंतिम टेस्ट मैच 2015 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। हालांकि हरभजन आईपीएल में नियमित तौर पर खेलते रहते हैं और इस प्रतियोगिता के 150 मुकाबलों में 160 विकेट चटका चुके हैं। लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के बाद अब भज्जी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं।


Click it and Unblock the Notifications
