चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहली बार पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला आज
नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम पहली बार हीरो चैपियंस ट्रॉफी के फाईनल में जगह बनाने में सफल हुई है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को बेल्जियम में हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। छह देशों की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाकर टीम इंडिया ने इतिहास कायम किया है। इस टूर्नामेंट में भारत ने 1982 में सिर्फ एक बार कांस्य पदक हासिल करने में सफलता हासिल की थी।
अब पर्दे पर हॉकी के जादूगर की कहानी, वरूण बनेंगे मेजर ध्यानचंद
हालांकि इस जीत के लिए भारत ग्रेट ब्रिटेन का शुक्रगुजार होगा जिसकी वजह से भारत को फाइनल में जगह मिली है। भारत आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया से 4-2 से हार गया था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया और ग्रेट ब्रिटेन के बीच खेले गये मैय में 3-3 ड्रा रहा जिसकी वजह से भारत प्वाइंट टेबल पर दूसरे नंबर पर रहा और फाइनल में अपनी जगह बनायी।
ग्रेट ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गये मैच में परिणाम नहीं निकल सका जिसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला और भारत को फाइनल में प्रवेश का मौका। फाइनल मुकाबले में भारत की टक्कर आज ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया 13 अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि भारत के पास सिर्फ 7 अंक है। वहीं जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन के पास 6-6 अंक हैं। भारत इससे पहले 2012-2014 में चौथे नंबर पर रहा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
