For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'क्या इन्होंने विकेट लेकर गुनाह किया: हरभजन ने बताए वाशिंगटन सुंदर से बेहतर 3 स्पिनरों के नाम

नई दिल्ली: भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने पारंपरिक स्पिनरों की अनदेखी करने और जलज सक्सेना और अक्षय वाखरे जैसे स्पिनरों के ऊपर वाशिंगटन सुंदर को चुनने के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं से सवाल किया है।

हरभजन का मानना ​​है कि घरेलू सर्किट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद सक्सेना और वाखरे दोनों को ही मौका नहीं मिल रहा है, लेकिन देश में फिंगर स्पिनरों की वृद्धि पर इसका प्रभाव पड़ रहा है।

भज्जी ने उठाए सुंदर की टीम में जगह पर सवाल

भज्जी ने उठाए सुंदर की टीम में जगह पर सवाल

"जलज सक्सेना (347 फर्स्ट क्लास विकेट और 6334 फ रन) नाम का एक स्पिनर है। वे (चयनकर्ता) उस पर विचार करने से इनकार करते हैं। वह इतने सीज़न के लिए शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। वखारे (83 एफसी खेलों में 279 विकेट) एक निरंतर गेंदबाज हैं, लेकिन कोई भी उन्हें देखता नहीं है। और फिर आप कहते हैं, भारतीय क्रिकेट में स्पिनर खो रहे हैं। उन्होंने विदर्भ के लिए दो बार रणजी ट्रॉफी जीतने के लिए कुछ अच्छा किया होगा, " भज्जी ने स्पोर्टस्टार के जरिए यह बात की।

सुंदर से बेहतर 3 स्पिनरों के नाम लिए-

सुंदर से बेहतर 3 स्पिनरों के नाम लिए-

सुंदर के चयन से भज्जी आश्वस्त नहीं दिखाई दिए क्योंकि उनका मानना ​​था कि तमिलनाडु के खिलाड़ी गेंद को स्पिन नहीं करते हैं और उनमें कौशल की कमी है।

एथलेटिक्स में कमाल के लिए 104 साल की मान कौर को मिला 'नारी शक्ति पुरस्कार'

"वे वाशिंगटन सुंदर नामक इस व्यक्ति को चुनते हैं, जो गेंद को स्पिन भी नहीं करता है। मुझे यह बिलकुल समझ में नहीं आया। आप वास्तविक स्पिन गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज को प्रोत्साहित क्यों नहीं करते हैं, जो बल्लेबाज को लुभा सकता है और उसे स्टंप कर सकता है। अगर वाशिंगटन थोड़ा बल्लेबाजी कर सकता है, तो जलज भी कर सकता है जो एक प्रोपर स्पिनर भी है, "उन्होंने आगे जोड़ा।

'पारंपरिक स्पिनरों के ऊपर सुंदर को तरजीह क्यों'

'पारंपरिक स्पिनरों के ऊपर सुंदर को तरजीह क्यों'

"आपको इन गेंदबाजों को आत्मविश्वास देकर विकसित करना होगा। मैं जानना चाहता हूं कि सक्सेना ने क्या गलत किया है? क्या उन्होंने, वाखरे या शाहबाज नदीम ने विकेट लेकर अपराध किया है? " हरभजन जोड़ते चले गए।

बता दें कि वाशिंगटन अभी कुछ समय से भारत की T20I सेटअप का हिस्सा रहे हैं और वह इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

Story first published: Sunday, March 8, 2020, 12:32 [IST]
Other articles published on Mar 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+