हरभजन सिंह ने याद किया IPL 2008 का किस्सा, जब पहली बार कोहली ने जयसूर्या को जड़ा था छक्का
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से होने वाला है। जहां एक ओर इस टूर्नामेंट के शुरु होने से पहले खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हुए हैं, तो वहीं क्रिकेट से जुड़े दिग्गज और एक्सपर्ट पिछले सीजन से जुड़े मजेदार किस्सों को याद करते हुए नये सीजन का इंतजार कर रहे हैं। इस बार आईपीएल का आयोजन यूएई की मेजबानी में किया जा रहा है और बहुत सारे एक्सपर्टस का मानना है कि पिछले 12 सीजन से खिताब का इंतजार कर रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम इस साल अपना खाता खोल सकती है। आरसीबी की कमान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के हाथ में है जिन्हें मौजूदा समय का सबसे महान खिलाड़ी माना जाता है।
और पढ़ें: IPL 2020: आईपीएल में कॉमेंट्री से भी कटा संजय मांजरेकर का पत्ता, स्टार स्पोर्टस ने जारी की लिस्ट
इस बीच भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह और पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने विराट कोहली के साथ हुई अपनी पहली मुलाकात को याद किया और बताया कि उसी दौरान यह समझ आ गया था कि यह खिलाड़ी आगे चलकर बहुत बड़ा नाम बनने वाला है।
और पढ़ें: बड़ी खबर: कोरोना वायरस के बीच इस सीरीज से दर्शकों की मैदान पर होगी वापसी, जानें क्या है शर्तें

जब जयसूर्या की गेंद पर कोहली ने जड़ा था छक्का
हरभजन सिंह ने विराट कोहली के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन (IPL 2008) के उस मैच को याद किया जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना कर रही थी। इस मैच में विराट कोहली ने सनथ जयसूर्या की गेंद पर लंबा छक्का मारा था।
सनथ जयसूर्या की गेंद पर छक्का लगाने की घटना को याद करते हुए हरभजन ने कहा,'मैंने विराट का नाम आईपीएल नीलामी से पहले लालचंद राजपूत से सुना था। इसके बाद हम पहली बार आईपीएल के मुकाबले में मिले थे। मैं मुंबई इंडियंस का कप्तान था और सचिन पाजी बाहर बैठे थे। इस मैच में विराट कोहली ने क्रीज से बाहर निकलकर के जयसूर्या की गेंद पर छक्का लगाया था।'

पहली मुलाकात में ही समझ गया कितना निडर है कोहली
स्टार स्पोर्ट्स के शो 'आईपीएल मेमोरी' में हरभजन सिंह और इरफान पठान दोनों ने विराट कोहली के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए बताया कि कैसे उनकी पहली मुलाकात ने ही साफ कर दिया की वह भविष्य के कितने बड़े स्टार हैं।
हरभजन ने कहा, 'वह इस बात से भयभीत नहीं थे कि जयसूर्या से बड़े खिलाड़ी की गेंदबाजी का सामना कर रहे हैं और उनके इसी निडर स्वाभाव ने बता दिया कि यह भविष्य का बहुत बड़ा स्टार है।'
|
खेल का लुत्फ उठाते हैं कोहली
वहीं इरफान पठान ने भी विराट कोहली से अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा, 'जब भी मैंने विराट को आईपीएल में खेलते देखा। मैंने उन्हें खेल का लुत्फ उठाते देखा, मैदान में भी और बाहर भी। लेकिन क्रिकेट को वह कभी हाशिये पर नहीं रखते। कोहली के साथ अच्छी बात यह है कि उनका फोकस हमेशा क्रिकेट रहता है। यही वजह है कि वह दुनिया के बेस्ट क्रिकेटर हैं।'
आपको बता दें कि इस साल आरसीबी की टीम न सिर्फ बैलेंस है बल्कि हर मामले में काफी मजबूत नजर आ रही है जिसके बाद यह मुमकिन है कि विराट कोहली की कप्तानी में बैंगलोर की टीम अपना पहला खिताब जीत सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
