नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज हरभजन सिंह एक बार फिर से चर्चा में हैं, इस बार वह सोशल मीडिया साइट पर एक ट्वीट के जवाब में किए गए अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। हरभजन सिंह को ट्विटर पर जब एक व्यक्ति ने उन्हें धर्म के बारे में सलाह दी तो हरभजन सिंह भड़क गए और कुछ ऐसा जवाब दिया जिसकी खुद इस व्यक्ति को भी उम्मीद नहीं थी, जिसके बाद उस व्यक्ति ने अपने ट्वीट पर सफाई दी है।
SIX wins a row 💪💪💪 Wonderful performance by everyone 😍😍 let's keep it up @mipaltan #MIvDD@DelhiDaredevils bowlers did a good job too.
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) April 22, 2017
@harbhajan_singh Dear Harbhajan when I saw you in this profile pic with black turban it fascinated me. My intensions were not wrong may be my word meaning
— Amarjeet Singh Reen (@AmarjeetReen) April 23, 2017
इसे भी पढ़ें- ये हैं इरफान पठान की हसीन बेगम सफा बेग, बेटे इमरान को लेकर हुआ था बवाल
हालांकि अपने ट्वीट के बाद अमरजीत ने कहा कि मैं आप सबसे निवेदन करता हूं कि इसे मुद्दा नहीं बनाए, मैंने अपनी राय रखी थी हरभजन सिंह के सामने, इसलिए मेरे ट्वीटर को रीट्वीट करना बंद कीजिए। यही नहीं उन्होंने कहा कि हरभजन सिंह जी मैंने आपकी प्रोफाइल तस्वीर को देखा जो मुझे अच्छी लगी जिसमें आपने पगड़ी पहन रखी है, मेरी सोच गलत नहीं थी, शायद मेरे शब्दों ने गलत संदेश दिया है।