Video: भज्जी के खुलासे, विदेश दौरे पर ये भारतीय क्रिकेटर अपनी बीवी को करता है सबसे ज्यादा मिस
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर हरभन सिंह ने एक बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा किया है। आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा रहे हरभजन सिंह इन दिनों एक शो होस्ट कर रहे हैं जिसमें वे दिग्गज खिलाड़ियों से उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बातें कर रहे हैं।
इसी क्रम में ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने हाल ही में भारतीय टीम के खिलाड़ियों से जुड़ी कई बातों को फैन्स के साथ शेयर किया है। अपने इस यूट्यूब शो में उन्होंने भारतीय क्रिकेटर्स के कई सीक्रेट लोगों के साथ शेयर किया। भज्जी ने इस शो में बताया कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी अपनी वाइफ से डरते हैं। लेकिन उन्होंने शिखर धवन को लेकर एक बेहद ही प्यारी बात कही। उन्होंने कहा कि विदेशी दौरे पर वाइफ पास नहीं होने पर वह उन्हें मिस भी करते हैं। इस मामले में शिखर धवन सबसे आगे हैं।
इसके बाद भज्जी से पूछा गया कि टीम में ऐसा कौन सा खिलाड़ी है जो सबसे घटिया चुटकुले सुनाने का काम करता है। इस पर भज्जी ने विराट कोहली का नाम लिया। वहीं खाना खाने में इरफान पठान को सबसे तेज बताया। जब भज्जी से पूछा गया कि भारतीय टीम में ऐसा कौन सा खिलाड़ी रहा है जिसे आपने सबसे अधिक पूजा-पाठ करते हुए देखा है तो इस पर भज्जी ने श्रीसंत का नाम लिया।
यही नहीं भज्जी ने बताया कि सुरेश रैना टीम के ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपना ज्यादतर समय फोन पर ही निकाल देते हैं। इसके अलावा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पार्टी करना बेहद पसंद है और वे अपना ज्यादातर समय यहीं बिताते हैं।
देखें वीडियो-
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
