For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हरभजन ने बताया किस ऑफ स्पिनर की 'दूसरा' बॉल कोई बल्लेबाज नहीं पकड़ पाया

नई दिल्ली: दुनिया और खासकर भारतीय क्रिकेट प्रशंसक पाकिस्तानी टीम के कुछ क्रिकेटरों को हमेशा याद रखेंगे। इस समय क्रिकेट स्थिर हो चुका है और नई चीजें पहले की तुलना में कम आ रही हैं लेकिन 80 और 90 के दशक में पाकिस्तान ने क्रिकेट में कुछ ऐसी चीजें दी जिसने गेंद बल्ले के संघर्ष को फिर से परिभाषित किया।

इसमें रिवर्स स्विंग का अविष्कार था, तो वहीं 'दूसरा' गेंदबाजी का भी। रिवर्स स्विंग सरफराज नवाज ने जिस समय करनी शुरू की तब तक यह बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहली थी और बाद में वसीम अकरम और वकार युनिस जैसे गेंदबाज इसको अलग स्तर पर ले गए।

सकलैन मुश्ताक की 'दूसरा'

सकलैन मुश्ताक की 'दूसरा'

'दूसरा' जबकि ऑफ स्पिन से जुड़ी हुई कला है जिसमें गेंद बल्लेबाज दाए हाथ के बल्लेबाज के लेंग स्टंप पर टर्न होने की बजाए या तो सीधी निकल जाती है या फिर हल्का सा घुमाव ऑफ स्टंप की और लेती है। इसके जनक ऑफ स्पिनर सकलेन मुश्ताक थे। सकलैन 1998 के चेन्नई टेस्ट मैच में सचिन तेंदुलकर को आउट करने वाले गेंदबाज थे, जिससे अंततः भारत के लिए दिल तोड़ने वाली हार भी आई।

डिविलियर्स ने किया विराट कोहली की जिंदगी में अनुष्का के प्रभाव का खुलासा

मुथैया मुरलीधरन को सूची में सबसे ऊपर रखा-

मुथैया मुरलीधरन को सूची में सबसे ऊपर रखा-

सकलैन ने अपने करियर के अधिकांश एकदिवसीय मैचों में प्रति मैच 2 विकेट से अधिक लिए। महान ऑफ स्पिनरों की बात करें तो हरभजन ने श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन को सूची में सबसे ऊपर रखा। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई नाथन लियोन और इंग्लैंड के ग्रीम स्वान का भी नाम दिया। हाल ही में हुई इंस्टाग्राम चैट पर रोहित शर्मा ने हरभजन को पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक पर अपनी राय देने के लिए कहा और भज्जी ने उस शख्स की तारीफ की जिसने 'दूसरा' का आविष्कार किया था।

भारतीय स्पिनरों में अश्विन को चुना बेस्ट-

भारतीय स्पिनरों में अश्विन को चुना बेस्ट-

"सकी भाई क्लास बॉलर थे, एक बेहतरीन बॉलर। कोई भी उनकी 'दूसरा' को नहीं भांप सकता था। वह एक असली मैच विजेता थे। वह अक्सर 45 वें और 50 वें ओवर के बीच गेंदबाजी करते और हमेशा एक-दो विकेट लेते हैं और अपनी टीम के लिए मैच जीतते हैं, "हरभजन ने सकलैन की प्रशंसा करते हुए कहा।

भारतीय ऑफ स्पिनरों के बारे में बात करते हुए, हरभजन ने कहा कि अश्विन अब तक सबसे अच्छे हैं। उन्होंने मुंबई के अक्षय वखारे को एक होनहार गेंदबाज के रूप में चुना।

Story first published: Saturday, April 25, 2020, 14:59 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+