नई दिल्ली। इन दिनों क्रिकेटर्स के शादियों का मौसम चल रहा है, हरभजन सिंह ने पिछले महीने ही अपनी सात साल पुरानी प्रेमिका गीता बसरा को सात जन्मों की साथी बनाया है तो वहीं युवराज सिंह ने भी अभिनेत्री हैजल कीच से सगाई करके अपना घर बसाने का ऐलान कर दिया है, हालांकि उनकी मैरज डेट अभी फिक्स नहीं है।
मालूम हो कि युवी की शादी का हिंट भज्जी ने अपनी शादी के समय ही ट्वीट करके दे दिया था और एक बार फिर से उन्होंने किसी और क्रिकेटर का नाम लिया है जो कि शादी के बंधन में बंधने जा रहा है और उन महान हस्ती का नाम है भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान।
Mubaarkaaa mere veer🍾🍾🎷🎸🎸🍻🍻 where r you taking us for bachelor s party mr singh ?? 👏👏👏 https://t.co/oHuLCTX6JX
— Harbhajan Singh (@harbhajan_singh) November 15, 2015 हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले जहीर खान के बारे में भज्जी ने कुछ इस तरह से ट्वीट किया है...पहले तो भज्जी ने युवी को बधाई देते हुए उनसे बैचलर पार्टी की जगह पूछी और फिर उन्होंने एक दूसरा ट्वीट किया जिसमें टीम इंडिया के पूर्व पेसर जहीर खान को शादी की लाइन में खड़ा अगला बंदा बताते हुए लोगों से पूछा कि कितने लोग चाहते हैं कि जहीर इसी साल या फिर अगले साल तक शादी कर ले।
Next in the line to get married is @ImZaheer
RT guys if you want Zak khan to get married this year or like if next year😜😜😂😂 lets go guys
— Harbhajan Singh (@harbhajan_singh) November 15, 2015