नई दिल्ली। सुरेश रैना के बाद एक और टीम इंडिया का जांबाज पिता बनने जा रहा है, जी हां हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी हरभजन सिंह की, जिनका पत्नी गीता बसरा गर्भवती हैं।
भज्जी ने खोला राज. कि गीता ने कैसे किया उन्हें क्लीन बोल्ड?
खबर है कि 4 जून को गीता बसरा की गोदभराई का कार्यक्रम है जो कि उनकी मां के घर यानी यूके में होगा। ये पूरा प्रोग्राम महिलाओं का होता है इसलिए भज्जी इस प्रोग्राम में शामिल नहीं होंगे लेकिन उनका परिवार इस कार्यक्रम का हिस्सा होगा। गीता अपनी और भज्जी की पहली संतान को जुलाई में जन्म देंगी।
Pics: हरभजन की कॉकटेल पार्टी में पहुंचे क्रिकेटर्स, काफी हॉट दिखीं गीता
गीता के गर्भवती होने की खबर तब मीडिया में आयी थी जब वो आईपीएल की ओपनिंग सेरोमनी में काफी ढीले-ढााले कपड़ों में नजर आयी थीं। मालूम हो कि हरभजन सिंह ने गीता बसरा के साथ पूरे 9 साल लंबे अफेयर के बाद 29 अक्टूबर 2015 को जालंधर में शादी की थी जिसमें खेल-राजनीति के कई दिग्गज शामिल हुए थे।
भज्जी-गीता की रिसेप्शन में काफी हॉट नजर आयीं मिसेज धोनी