नई दिल्ली। टीम इंडिया के खिलाड़ी हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा गर्भवती हैं। खबर है कि 4 जून को गीता बसरा की गोदभराई का कार्यक्रम यूके में हुआ। ये पूरा प्रोग्राम महिलाओं का होता है इसलिए भज्जी इस प्रोग्राम में शामिल नहीं हुए लेकिन उनका परिवार इस कार्यक्रम का हिस्सा बना।
गीता अपनी और भज्जी की पहली संतान को जुलाई में जन्म देंगी। गीता के गर्भवती होने की खबर तब मीडिया में आयी थी जब वो आईपीएल की ओपनिंग सेरोमनी में काफी ढीले-ढाले कपड़ों में नजर आयी थीं।
मालूम हो कि हरभजन सिंह ने गीता बसरा के साथ पूरे 9 साल लंबे अफेयर के बाद 29 अक्टूबर 2015 को जालंधर में शादी की थी जिसमें खेल-राजनीति के कई दिग्गज शामिल हुए थे। गीता बासरा के बेबी शावर की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं इन तस्वीरों में गीता बहुत सुंदर लग रही है..