'भारत दो या तीन टेस्ट मैच जीतेगा और एक मैच ड्रॉ में समाप्त होगा'

नई दिल्ली। भारत निश्चित रूप से दौरे में दो या तीन टेस्ट मैच जीतेगा और एक मैच ड्रॉ में समाप्त होगा। यह कहना है दिग्गज क्रिकेटर का। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 4 अगस्त से शुरू होने वाली है। यह टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण में विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम के लिए पहला असाइनमेंट होगा। वहीं इस सीरीज के शुरू होने से पहले महान स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने एक भविष्यवाणी की है। हरभजन सिंह ने कहा कि भारत निश्चित रूप से इंग्लैंड में सफल हो सकता है। हरभजन ने यह भी कहा कि अगर विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंग्लैंड में अच्छा खेलती है, तो वह अन्य टीमों से अलग हो जाएगी।

हरभजन ने यह भी भविष्यवाणी की कि भारत निश्चित रूप से दौरे में दो या तीन टेस्ट मैच जीतेगा, और एक मैच ड्रॉ में समाप्त होगा। पूर्व भारतीय गेंदबाज ने आगे कहा कि भले ही टेस्ट सीरीज ड्रॉ में समाप्त हो जाए, लेकिन यह भारत के लिए एक बड़ा लाभ होगा। हरभजन ने एक यूट्यूब चैनल पर कहा, "भारत के पास निश्चित रूप से वहां सफल होने के लिए टीम है। हां, वे न्यूजीलैंड के खिलाफ हार गए जो एकतरफा खेल था, जहां भारत अच्छा नहीं खेल पाया। अगर यह भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ जीत जाती है तो वह बाकियों से अलग हो जाएगी। मुझे उम्मीद है कि यह टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी और सीरीज जीतेगी।''

उन्होंने आगे कहा, ''मेरी भविष्यवाणी है कि भारत निश्चित रूप से दो या तीन टेस्ट मैच जीतेगा और एक मुकाबला ड्रॉ होगा। अगर सीरीज ड्रा भी हो जाती है तो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के कारण यह बहुत बड़ा फायदा होगा। बल्लेबाजी काफी अहम होगी क्योंकि जिम्मेदारी कोहली, रोहित और पुजारा पर होगी। अगर वे रन बनाते हैं, तो हमारे पास इंग्लैंड को आउट करने के लिए गेंदबाज हैं।"

दबाव में होगा इंग्लैंड
हरभजन सिंह ने आगे कहा कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम दबाव में होगी क्योंकि वे अपने ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के बिना टेस्ट सीरीज खेलेंगे। 41 वर्षीय हरभजन ने यह कहते हुए निष्कर्ष निकाला कि यदि इंग्लैंड वहीं टीम उतारता है न्यूजीलैंड के खिलाफ उतारी थी तो फिर भारत आगे निकल जाएगा। उन्होंने कहा, "इंग्लैंड दबाव में होगा क्योंकि वे बेन स्टोक्स के बिना खेलेंगे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टीम को मैदान में उतारा, जो मेरे अनुसार, कम से कम कुछ वर्षों तक टेस्ट नहीं जीतेगी। अगर वे ऐसी टीम के साथ बाहर चले जाते हैं, तो भारत उनपर हावी हो जाएगा।''

Story first published: Tuesday, August 3, 2021, 20:04 [IST]
Other articles published on Aug 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+