For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चयनकर्ताओं ने मेरा प्रदर्शन नहीं देखा, उन्हें लगता है मैं बूढ़ा हो गया हूं : हरभजन

नई दिल्ली। स्पिनर हरभजन सिंह को अभी भी उम्मीद है कि वो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपना योगदान अभी और दे सकते हैं। हरभजन फिलहाल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं। हरभजन ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो के साथ बातचीत करते हुए कहा कि वो अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में वापसी करने को तैयार है, साथ ही उन्होंने चयनकर्ताओं पर भी उनके प्रदर्शन को अनदेखा करने का आरोप लगाया है।

मेरे प्रदर्शन की तरफ ध्यान नहीं दिया

मेरे प्रदर्शन की तरफ ध्यान नहीं दिया

हरभजन ने कहा, ''आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी चयनकर्ता उनकी तरफ ध्यान नहीं देते हैं, उन्हें लगता है कि मैं बुड्ढा हो गया हूं। उन्होंने कहा कि मैं घरेलू क्रिकेट नहीं खेलता हूं, लेकिन पिछले 4-5 साल में आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्होंने मेरी तरफ ध्यान नहीं दिया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई ऐसी टीमें होती हैं जो आईपीएल की टीमों की तरफ अच्छी नहीं होती हैं। आईपीएल में हर टीम के पास टॉप 6 में ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो अपने-अपने देशों के लिए बेस्ट होते हैं। अगर मैं आईपीएल में जॉनी बेयरेस्टो और डेविड वॉर्नर को आउट कर सकता हूं तो क्या अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं कर सकता। लेकिन ये मेरे हाथ में नहीं है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट के वर्तमान सेटअप में कोई भी आपसे आकर बात नहीं करता है।''

फिर से खेलने के लिए तैयार हूं

फिर से खेलने के लिए तैयार हूं

40 साल के हरभजन का मानना है कि वह आईपीएल के जरिए वापसी करने के दावेदार हैं। उन्होंने कहा, ''आईपीएल में मैदान छोटे होते हैं और दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज उसमें खेलते हैं। अगर मैं आईपीएल में बेहतरीन गेंदबाजी करता हूं तो भारतीय टीम की तरफ से खेलने के लिए भी तैयार हूं। आईपीएल में जिस तरह के बल्लेबाज खेलते हैं, उसे देखते हुए उनको गेंदबाजी करना काफी मुश्किल होता है। अगर आप आईपीएल में उनके सामने बेहतरीन गेंदबाजी कर सकते हैं तो फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। मैंने आईपीएल में लगातार पावरप्ले और मिडिल ओवर में गेंदबाजी की और विकेट भी चटकाए।''

2016 में खेला था आखिरी मैच

2016 में खेला था आखिरी मैच

बता दें कि हरभजन सिंह आईपीएल में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल में कुल 150 विकेट चटकाए हैं। भारत के लिए उन्होंने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2016 में एशिया कप में खेला था जो कि टी20 फॉर्मेट में खेला गया था।

'पहली ईद बिना अम्मी के', मां की कब्र पर पहुंचकर इमोशनल हुए नसीम शाह

Story first published: Monday, May 25, 2020, 14:58 [IST]
Other articles published on May 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+