हरभजन ने कही बड़ी बात, अगर ये खिलाड़ी नहीं होता तो 2007 और 2011 में चैंपियन ना बनते
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2007 में आईसीसी टी20 विश्व कप और 2011 में वनडे फाॅर्मेट का आईसीसी विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। इन दोनों खिताब को भारत को दिलाने के लिए कई खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई, लेकिन स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि एक खिलाड़ी ऐसा रहा जिसने यह दोनों खिताब जितवाने में सबसे अहम भूमिका निभाई।

इस खिलाड़ी को बताया अहम
लंबे समय से पक्के ताैर पर भारतीय टीम से बाहर हो चुके हरभजन ने 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह को सबसे अहम खिलाड़ी बताया। उनके अनुसार, अगर युवराज ना होते तो हम ये दो खिताब भी ना जीतते। हरभजन सिंह ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा, "जब हम विश्व कप के बारे में बात कर रहे हैं। जहां भारतीय क्रिकेट अब पहुंच गया है, मुझे लगता है कि युवराज सिंह की बड़ी भूमिका रही है। लोग अक्सर सचिन तेंदुलकर के बारे में बात करते हैं, लोग अक्सर सौरव गांगुली, अनिल कुंबले और कपिल देव के बारे में बात करते हैं। हालांकि, अगर युवराज सिंह नहीं होते, तो मुझे नहीं लगता कि हम उन 2 विश्व कप को जीत पाते जो 2007 और 2011 में हुए।"

जीतने के लिए युवराज जैसे खिलाड़ी की जरूरत
भारत ने 2007 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया को हराया था, जिसमें युवराज ने 30 गेदों में 70 रनों की पारी खेली, जिसकी बदाैलत भारत जीतने में कामयाब हुआ। हरभजन ने कहा, "इतना कुछ हासिल होने के लिए युवराज का धन्यवाद करना चाहिए। अगर आपके पास युवराज सिंह नहीं होते, तो हम केवल सेमीफाइनल तक पहुंचते। अच्छी टीमें सेमीफाइनल में पहुंची। इस बार भी हम सेमीफाइनल में पहुंचे। विश्व कप जीतने के लिए आपको युवराज सिंह जैसे खिलाड़ी की जरूरत है। हम भाग्यशाली और भाग्यशाली थे कि हमारे पास युवराज था।"

युवराज का प्रदर्शन ना भूला पाने वाला
बता दें कि दोनों विश्व कप में युवराज का प्रदर्शन कभी ना भूला पाने वाला है। युवराज ने एक ही ओवर में लगातार 6 छक्के जड़ने का करिश्मा भी टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। युवराज ने फिर 2011 विश्व कप में 362 रन और 15 विकेट अपने नाम किए। उन्हें 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने इस साल के शुरू में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से इस्तीफा दे दिया था। तब से वह इंडियन प्रीमियर लीग को छोड़कर दुनिया भर की टी 20 लीगों में शामिल है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
