For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मिस्बाह उल हक के सामने भज्जी बोले- पाकिस्तान में दम नहीं कि वो भारत को हरा सके

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप(ICC World Cup 2019) में सबसे हाईवोल्टेड मुकाबला भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच माना जा रहा है, जो 16 जून को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मैच को देखने के लिए दुनियाभर में उत्सुकता देखने को मिलती है। काैन सी टीम बाजी मार सकती है, इसको लेकर भी आए दिन कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अपनी राय दे रहे हैं। इसी बीच भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह(Harbhajan Singh) ने भी इस मैच को लेकर इंडिया टुडे के क्रिकेट इवेंट के दाैरान बताया कि पाकिस्तान में दम नहीं है कि वो भारत को हरा सके। अहम बात यह रही कि भज्जी ने यह बात उस समय कही जब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मिस्बाह उल हक भी यहां शामिल थे।

पाकिस्तान के पास अनुभव की कमी

पाकिस्तान के पास अनुभव की कमी

टर्बनेटर नाम से मशहूर स्पिनर भज्जी ने कहा कि पाकिस्तान के पास अनुभव की कमी है। उन्हें भारत को हराने की क्षमता नहीं है क्योंकि भारत के पास ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर मैच जिता सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘बीते समय की पाकिस्तानी टीम को हराना काफी मुश्किल हाता था लेकिन मौजूदा टीम भारत के खिलाफ 10 में से नौ बार हार जाएगी। उन्होंने कहा पाकिस्तान के पास जीतने का कोई मौका ही नहीं है।

पाकिस्तान के पास गंवाने के लिए कुछ नहीं

पाकिस्तान के पास गंवाने के लिए कुछ नहीं

38 साल के भज्जी ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच में भारतीय टीम पर काफी दबाव होगा। जब दो मजबूत टीमों का मुकाबला होता है तो मजबूत टीम को हमेशा असफल होने का डर होता है। पाकिस्तान के खिलाफ न हारने का दबाव बहुत ज्यादा होता है। मैं जानता हूं कि पाकिस्तान के खिलाफ हारने के बाद भारत में क्या होता है। लोग बाकी मैच भूल जाते हैं लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच को नहीं भूलते और पाकिस्तान के पास गंवाने के लिए कुछ नहीं है। अगर पाकिस्तान जीता तो उनके लिए बोनस होगा। लेकिन अगर भारत वह मैच हार जाता है तो यह हमारे लिए काफी बुरा होगा।

एक भी बार नहीं जीत सका पाकिस्तान

एक भी बार नहीं जीत सका पाकिस्तान

बता दें कि पाकिस्तान विश्व कप में अपने पहले मैच में विंडीज के खिलाफ हार चुकी है। भारत के खिलाफ विश्व कप में पाकिस्तान का रिकाॅर्ड 'जीरो' है। दोनों टीमों का विश्व कप में अभी तक 6 बार आमना-सामना हुआ जिसमें हर बार भारत ही जीता है। ऐसे में इस बार भी भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

Story first published: Monday, June 3, 2019, 13:46 [IST]
Other articles published on Jun 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+