हरभजन सिंह की गेंदबाजी एक्शन का नया वर्जन, खुद भज्जी ने शेयर किया वीडियो, बोले- सिर चकरा गया

नई दिल्ली। टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज हरभजन सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। हरभजन सिंह का गेंदबाजी का एक्शन अन्य खिलाड़ियों से काफी अलग था। आपने टीम इंडिया के कप्तान हरभजन सिंह के एक्शन की नकल करते हुए जरूर देखा होगा। लेकिन अब हरभजन सिंह की गेंदबाजी एक्शन का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे खुद हरभजन सिंह भी सोशल मीडिया पर साझा करने से खुद को रोक नहीं सके। हरभजन सिंह ने अपनी गेंदबाजी एक्शन की नकल कर रहे गेंदबाज का वीडियो शेयर करके लिखा, गेंद का तो पता नहीं लेकिन सिर जरूर घूम जाएगा।

हरभजन सिंह ने जो वीडियो साझा किया है उस वीडियो के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है कि यह वीडियो कबका कहां का और किस मुकाबले का है। वीडियो में गेंदबाज हरभजन सिंह के एक्शन की नकल करता है और अपने हाथ को इतनी बार घुमाता है कि किसी का भी सिर चकरा जाए। हरभजन सिंह ने खुद इस वीडियो साझा करते हुए लिखा, ये तो मेरे एक्शन का बेटर वर्जन है, शुक्रिया मेरे दोस्त इस वीडियो को मुझे भेजने के लिए, बॉल का पता नहीं घूमेगी या नहीं पर सिर घूम गया।

हरभजन सिंह ने जो वीडियो साझा किया है उसमे आप देख सकते हैं कि गेंदबाज हरभजन सिंह के अंदाज में गेंदबाजी करता है और गेंद को फेंकने से पहले कई बार हाथ को भज्जी की तरह घुमाता है। गेंदबाज के एक्शन से खुद बल्लेबाज भी चकरा जाता है और विकेट से हट जाता है और गेंद पर शॉट नहीं खेलता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 11 लाख से अधिक लोगों ने देखा है। एक यूजर ने लिखा कि यह एक्शन तो पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में वाला लगता है।

Story first published: Thursday, March 11, 2021, 12:15 [IST]
Other articles published on Mar 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+